घुघली थाना क्षेत्र में शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ ईद-उल-अजहा की नमाज
घुघली महराजगंज :- घुघली थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को ईद अल-अजहा (बकरीद) का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। थाना प्रभारी सूरज कुमार के नेतृत्व में…

घुघली महराजगंज :- घुघली थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को ईद अल-अजहा (बकरीद) का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।
थाना प्रभारी सूरज कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।सुरक्षा के मद्देनजर, पुलिस ने प्रमुख चौराहों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन तलाशी ली। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस की टीमें लगातार गश्त करती रहीं।
थाना प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
त्योहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया और सभी धार्मिक स्थलों पर नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
संपादक सुशील मद्धेशिया






टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।