ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

महाराजगंज जिला कारागार का औचक निरीक्षण, जिलाधिकारी और एसपी ने लिया जायजा

महराजगंज- महाराजगंज जिला कारागार में उस समय हड़कंप मच गया जब जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी अचानक निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस औचक निरीक्षण के दौरान जेल परिसर और सुरक्षा व्यवस्था का गहन जाय…

महाराजगंज जिला कारागार का औचक निरीक्षण, जिलाधिकारी और एसपी ने लिया जायजा

महराजगंज- महाराजगंज जिला कारागार में उस समय हड़कंप मच गया जब जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी अचानक निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस औचक निरीक्षण के दौरान जेल परिसर और सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया गया।​निरीक्षण के समय जेल अधीक्षक सहित पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों का कोना-कोना खंगाला और बंदियों की गहन तलाशी ली। राहत की बात यह रही कि तलाशी के दौरान किसी भी बैरक से कोई भी आपत्तिजनक या अवैध सामग्री बरामद नहीं हुई।

​जेल अधीक्षक ने अधिकारियों को अवगत कराया कि जेल प्रशासन और स्टाफ द्वारा नियमित रूप से परिसर की सघन चेकिंग की जाती है। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि निरीक्षण के दौरान कारागार की समस्त व्यवस्थाएं मानक के अनुसार और संतोषजनक पाई गईं।​निरीक्षण के अंत में पुलिस अधीक्षक महोदय ने जेल अधीक्षक को कड़े निर्देश देते हुए ककहाकि कारागार परिसर में नियमित रूप से आकस्मिक निरीक्षण और

चेकिंग अभियान जारी रखा जाए व शातिर किस्म के अपराधियों और गंभीर मुकदमों में निरुद्ध बंदियों की गतिविधियों पर पैनी और सतर्क नजर रखी जाए,आवश्यकतानुसार समय-समय पर बंदियों की संदिग्ध गतिविधियों के संबंध में उच्च अधिकारियों को सूचित किया जाए।जिला प्रशासन और पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई से यह साफ है कि महाराजगंज जिला कारागार में सुरक्षा और अनुशासन को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट
रोहित कुमार गुप्ता
ज़िला संवाददाता महराजगंज

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।