ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

जिलाधिकारी व एसपी का औचक निरीक्षण महराजगंज 'वन स्टॉप सेंटर' की व्यवस्थाएं परखीं, दिए सख्त निर्देश

​महराजगंज -​पीड़ित महिलाओं को त्वरित सुरक्षा, सहायता और न्याय दिलाने के संकल्प के साथ मंगलवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल व पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी महराजगंज ने संयुक्त रूप से 'वन स्टॉप सेंटर' (सखी) का औचक निर…

जिलाधिकारी व एसपी का औचक निरीक्षण महराजगंज 'वन स्टॉप सेंटर' की व्यवस्थाएं परखीं, दिए सख्त निर्देश
​महराजगंज -​पीड़ित महिलाओं को त्वरित सुरक्षा, सहायता और न्याय दिलाने के संकल्प के साथ मंगलवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल व पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी महराजगंज ने संयुक्त रूप से 'वन स्टॉप सेंटर' (सखी) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों उच्च अधिकारियों ने केंद्र की कार्यप्रणाली और सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। अधिकारियों ने पीड़िता पंजीयन रजिस्टर, केस फाइलों और रिकॉर्ड्स का गहनता से अवलोकन किया, इसके साथ-साथ केंद्र के आवासीय परिसर, काउंसलिंग कक्ष, चिकित्सा कक्ष और विधिक सहायता काउंटर की स्वच्छता व व्यवस्थाएं देखीं। अधिकारियो ने पीड़ित महिलाओं को बिना किसी विलंब के चिकित्सीय, कानूनी और मानसिक  सहायता उपलब्ध कराने के भी कड़े निर्देश जारी किए गए। ​निरीक्षण के अंत में अधिकारियों ने दोहराया कि संकटग्रस्त और पीड़ित महिलाओं के कल्याण व सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ब्यूरो रिपोर्ट रोहित कुमार गुप्ता ज़िला संवाददाता महराजगंज

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।