तहसील सदर में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन जनसमस्याओं को सुन दिए गए त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
महराजगंज आम जनता की समस्याओं के शीघ्र, निष्पक्ष और पारदर्शी समाधान की दिशा में शनिवार को एक बड़ा कदम उठाया गया। आज तहसील सदर महराजगंज के सभागार में 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' का भव्य आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिका…

महराजगंज आम जनता की समस्याओं के शीघ्र, निष्पक्ष और पारदर्शी समाधान की दिशा में शनिवार को एक बड़ा कदम उठाया गया। आज तहसील सदर महराजगंज के सभागार में 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' का भव्य आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी गौरव सिंहसोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम के दौरान जिले के शीर्ष अधिकारियों ने जनता के बीच पहुंचकर उनकी शिकायतों और प्रार्थना पत्रों को अत्यंत धैर्य, संवेदनशीलता और गंभीरता से सुना।

भूमि विवाद, राशन, पेंशन, और पुलिस से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों को आश्वस्त किया गया कि उनकी हर समस्या का न्यायसंगत समाधान होगा। जनसुनवाई के बाद जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने वहां मौजूद समस्त विभागीय अधिकारियों की क्लास ली और स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण तय समय-सीमा के भीतर हो, निस्तारण कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी दिखना चाहिए , अधिकारियों ने कहा कि जिन मामलों में मौके पर जाकर जांच की जरूरत है, वहां पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम तुरंत रवाना हो।
कार्यक्रम के उपरान्त जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि
जनता की समस्याओं का समाधान शासन की पहली प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर ढिलाई या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि महराजगंज प्रशासन आम जनता को सुलभ और त्वरित न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सभागार में मौजूद अधिकारियों के कड़े रुख से फरियादियों में त्वरित न्याय की उम्मीद जगी है।
ब्यूरो रिपोर्ट
रोहित कुमार गुप्ता
जिला संवाददाता महराजगंज






टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।