वाहन खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, घर में घुसकर मारपीट का आरोप
महराजगंज (भिटौली) स्थानीय थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में गाड़ी खड़ी करने की मामूली सी बात को लेकर दो पड़ोसी आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला क…

महराजगंज (भिटौली) स्थानीय थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में गाड़ी खड़ी करने की मामूली सी बात को लेकर दो पड़ोसी आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से चोटिल हो गए, जबकि पीड़ित परिवार की कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, बलुआ निवासी पुष्पा यादव पत्नी विजय यादव ने भिटौली थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 23 अगस्त की सुबह करीब 9:30 बजे वाहन खड़ा करने की बात पर पड़ोसी उग्र हो गए। आरोप है कि विपक्षी पक्ष लामबंद होकर लाठी-डंडे से लैस होकर उनके घर में घुस आया और उनके वृद्ध ससुर जयश्री यादव के साथ बेदर्दी से मारपीट शुरू कर दी। जब पीड़िता ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उनके साथ भी अभद्रता और धक्का-मुक्की की गई। इस दौरान हमलावरों ने आंगन में खड़ी उनकी मारुति कार की हेडलाइट भी तोड़ दी।
पीड़िता पुष्पा यादव ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि मामला बिगड़ने पर खुद को बचाने के लिए विपक्षी पक्ष अब उन पर जानबूझकर फायरिंग करने का मनगढ़ंत और झूठा आरोप लगा रहा है, ताकि असली घटना से ध्यान भटकाया जा सके। पीड़िता ने निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
इस प्रकरण में थानाध्यक्ष भिटौली सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके पर जांच-पड़ताल कर तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ब्यूरो रिपोर्ट
रोहित कुमार गुप्ता
ज़िला संवाददाता महराजगंज






टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।