ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

महराजगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी मोबाइल दुकान में चोरी का पर्दाफाश, तीन शातिर चोर गिरफ्तार

​महराजगंज जनपद की घुघली थाना पुलिस ने एक मोबाइल दुकान में हुई चोरी की घटना का महज 48 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए अंतरजनपदीय गिरोह के तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरों क…

महराजगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी मोबाइल दुकान में चोरी का पर्दाफाश, तीन शातिर चोर गिरफ्तार

​महराजगंज जनपद की घुघली थाना पुलिस ने एक मोबाइल दुकान में हुई चोरी की घटना का महज 48 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए अंतरजनपदीय गिरोह के तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरों के कब्जे से चोरी किए गए सभी मोबाइल, मदरबोर्ड और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें भी बरामद कर ली हैं।

मिली जानकारी के अनुसार :- ​बीते 10 जुलाई 2026 को घुघली थाना क्षेत्र के बसन्तपुर बाजार स्थित 'A to Z' मोबाइल गैलरी को चोरों ने निशाना बनाया था। दुकान से 4 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 4 मदरबोर्ड चोरी हो गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मु0अ0सं0 152/2026 धारा 303(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। ​पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के कड़े निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सूरज कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम लगातार चोरों की तलाश में जुटी थी। इसी बीच 12 जुलाई 2026 को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों अभियुक्तों को धर दबोचा।
​
​पकड़े गए आरोपी सिसवा बाजार को अपना ठिकाना बनाकर रह रहे थे। पुलिस के अनुसार अभियुक्तों का विवरण इस प्रकार है:
◆ ​अजय वर्मा (उम्र 26 वर्ष, शिक्षा- 6वीं),मूल निवासी: सिन्होरवा खुर्द, थाना मोहाना, सिद्धार्थनगर।
◆ ​रेजानूर अली (उम्र 23 वर्ष, शिक्षा- 9वीं), मूल निवासी: कपास डंगा, थाना बेलडंगा, मुर्शीदाबाद (पश्चिम बंगाल)।
◆ ​विवेक वर्मा (उम्र 25 वर्ष, शिक्षा- 12वीं), निवासी: सिसवा बाजार, थाना कोठीभार, महराजगंज।
​
​पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही और कब्जे से शत-प्रतिशत माल बरामद करने में सफलता पाई है
◆ ​04 एंड्रॉयड मोबाइल फोन (Honor, Realme, Samsung और Infocus कंपनियों के)
◆ ​04 मोबाइल मदरबोर्ड
◆ ​घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें TVS Raider (UP55AX2537) और Hero HF Deluxe (UP56BB5591)
​

पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दर्ज मुकदमे में धारा 317(2), 336(3), 338 एवं 340(2) BNS की बढ़ोतरी की है। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।
​इस त्वरित और सफल कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राकेश कुमार यादव, उपनिरीक्षक शाहिद शिद्दीकी, मुख्य आरक्षी बाबूराम यादव, आरक्षी जैसपर बिन्द्रो, आरक्षी उज्ज्वल दीक्षित, आरक्षी प्रमोद यादव और आरक्षी सोनू कनौजिया की मुख्य भूमिका रही। एसपी महराजगंज ने पुलिस टीम की इस तत्परता की सराहना की है।

ब्यूरो रिपोर्ट
रोहित कुमार गुप्ता
ज़िला संवाददाता महराजगंज

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।