ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

महराजगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी ₹31 लाख के 105 खोए मोबाइल बरामद, स्वामियों के खिले चेहरे

महराजगंज- जनपद पुलिस ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट कार्यकुशलता और तकनीकी दक्षता का लोहा मनवाया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत, सर्विलांस सेल ने विभिन्न कंपनियों के 105 …

महराजगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी ₹31 लाख के 105 खोए मोबाइल बरामद, स्वामियों के खिले चेहरे

महराजगंज- जनपद पुलिस ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट कार्यकुशलता और तकनीकी दक्षता का लोहा मनवाया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत, सर्विलांस सेल ने विभिन्न कंपनियों के 105 कीमती स्मार्टफोन सफलतापूर्वक बरामद किए हैं। बरामद किए गए इन मोबाइलों की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 31 लाख रुपये है। ​आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पूर्ण वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी मोबाइल उनके असली स्वामियों को सौंप दिए गए। अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई

 

महराजगंज पुलिस व एसपी साहब का दिल से आभार व्यक्त किया। ​यह बड़ी सफलता सर्विलांस सेल द्वारा CEIR पोर्टल की तकनीकी सहायता, IMEI नंबर आधारित ट्रैकिंग और आधुनिक सर्विलांस टूल्स के प्रभावी उपयोग से हासिल हुई है। महराजगंज पुलिस का यह अभियान लगातार जारी है; पिछले महज तीन महीनों के भीतर पुलिस ने कुल 307 मोबाइल (अनुमानित कीमत लगभग 90 लाख रुपये) बरामद कर जनता को सौंपे हैं। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि ​"जनता की छोटी से छोटी समस्या का त्वरित समाधान करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। तकनीक आधारित पुलिसिंग आज की आवश्यकता है और हम CEIR पोर्टल जैसे प्लेटफॉर्म का उपयोग कर नागरिकों की संपत्ति को सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
​सर्विलांस टीम के जांबाज नायक ​एसपी महराजगंज ने इस शानदार सफलता पर सर्विलांस सेल और जनपद की समस्त CEIR टीम को बधाई दी है। इस सराहनीय कार्य को अंजाम देने वाली टीम में निम्नलिखित अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।
- का0ऑ0 ग्रेड-बी सुशील सिंह
- का0ऑ0 ग्रेड-बी शिवानंद पासवान
- मुख्य आरक्षी मोहम्मद कुतुबुद्दीन
- मुख्य आरक्षी राजकुमार राजभर
- मुख्य आरक्षी आलोक पांडेय
- आरक्षी सुधीर कुमार यादव
- आरक्षी सूरज गुप्ता
- आरक्षी नीरज कुमार गोंड
एवं जनपद के समस्त CEIR टीम पर नियुक्त कर्मचारी शामिल रहे।
​पुलिस ने सभी आम जनमानस से अपील भी किया कि यदि आपका मोबाइल फोन चोरी या गुम हो जाता है, तो घबराएं नहीं। तत्काल इसकी शिकायत अपने नजदीकी थाने में या सर्विलांस सेल में दर्ज कराएं ताकि समय रहते उसे ट्रैक किया जा सके।

ब्यूरो रिपोर्ट
रोहित कुमार गुप्ता
ज़िला संवाददाता महराजगंज

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।