ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

घुघली पुलिस का बड़ा एक्शन आईटी एक्ट और संगीन धाराओं में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

घुघली :- ​महराजगंज जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना घुघली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने संगीन धाराओं एवं आईटी एक्ट के तहत वांछित चल रहे अभियुक्त दीपक चौधरी को…

घुघली पुलिस का बड़ा एक्शन आईटी एक्ट और संगीन धाराओं में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

घुघली :- ​महराजगंज जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना घुघली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने संगीन धाराओं एवं आईटी एक्ट के तहत वांछित चल रहे अभियुक्त दीपक चौधरी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई :- पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सूरज कुमार के नेतृत्व में यह त्वरित कार्रवाई की गई। ​पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और तत्परता के बल पर मु0अ0सं0- 172/2026 (धारा 69/351(3)/352 BNS व 67 IT ACT) से संबंधित वांछित आरोपी को धर दबोचा।

गिरफ्तारअभियुक्त का विवरण :-
◆ नाम दीपक चौधरी (उम्र करीब 19 वर्ष)
◆ ​पिता का नाम मोहन चौधरी
◆ ​पता :- ग्राम विशुनपुर गबडुआ,थाना घुघली, जनपद महराजगंज

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम :-
◆ ​उ0नि0 अजय कुमार सिंह (थाना घुघली)
◆ ​हे0का0 रिंकू कन्नौजिया (थाना घुघली)
◆ ​का0 अमित यादव (थाना घुघली)

प्रशासन का संदेश :- महराजगंज पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सख़्त निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले और साइबर/सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों में लिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

ब्यूरो रिपोर्ट
रोहित कुमार गुप्ता
ज़िला संवाददाता महराजगंज

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।