ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

नारी सम्मान पर प्रहार अखिलेश यादव की बेटी पर अमर्यादित टिप्पणी से उबाल, महराजगंज में सपा का कड़ा रुख

महराजगंज सोशल मीडिया पर राजनेताओं के परिवारों को निशाना बनाने की गंदी राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला महराजगंज जिले से सामने आया है, जहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश या…

महराजगंज सोशल मीडिया पर राजनेताओं के परिवारों को निशाना बनाने की गंदी राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला महराजगंज जिले से सामने आया है, जहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित तौर पर बेहद आपत्तिजनक और घृणित पोस्ट साझा की गई है। इस घटना के बाद से ही पूरे क्षेत्र के समाजवादी कार्यकर्ताओं और आम जनता में भारी आक्रोश है।

​मामले की गंभीरता को देखते हुए पनियरा विधानसभा क्षेत्र की कद्दावर सपा नेता सुमन ओझा ने मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ तत्काल और कठोरतम कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ​पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए शिकायती पत्र में सपा नेता सुमन ओझा ने सीधे तौर पर तीन नामजद आरोपियों पर निशाना साधा है।

शिकायत के अनुसार :- ​आरोपी मनीष कन्नौजिया निवासी महम्मदा, थाना श्यामदेउरवां, रूमा सिंह और राज श्रीवास्तव। ​इन तीनों ने फेसबुक समेत विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी को लेकर बेहद अमर्यादित,अशोभनीय और घृणित टिप्पणियां कीं और उन्हें जानबूझकर वायरल कराया।​"यह सिर्फ एक राजनीतिक परिवार की बेटी का अपमान नहीं है, बल्कि यह पूरी नारी शक्ति के सम्मान पर सीधा आघात है। सोशल मीडिया का इस तरह का दुरुपयोग समाज में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शिकायती पत्र में सुमन ओझा ने साफ तौर पर उल्लेख किया है कि नामजद आरोपियों में से एक का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। ऐसे असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे इस जहर से स्थानीय लोगों और सपा कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त गुस्सा है, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर भी तनाव की स्थिति बन सकती है। ​सपा नेताओं और क्षेत्रीय जनता ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि इस मामले को हल्के में न लिया जाए।

मांग की गई है कि ​आईटी एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत तुरंत मुकदमा दर्ज हो। ​आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए । सपा नेत्री सुमन ओझा ने कहा कि राजनीति में वैचारिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन किसी की बेटी या परिवार को इस तरह की ओछी बयानबाजी का शिकार बनाना कतई स्वीकार्य नहीं है। अब देखना यह है कि महराजगंज पुलिस इन 'इंटरनेट के उपद्रवियों' पर कितनी जल्दी शिकंजा कसती है।

ब्यूरो रिपोर्ट
रोहित कुमार गुप्ता
जिला संवाददाता महराजगंज

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।