ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल इकाई घुघली की बैठक संपन्न: आगामी 3 सितंबर के 'लखनऊ चलो' महाकुंभ को लेकर व्यापारियों ने भरी हुंकार

घुघली, महाराजगंज :- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल इकाई घुघली की एक महत्वपूर्ण और आवश्यक बैठक रविवार, 30 अगस्त 2026 को सायं 07:30 बजे आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रमुख जिला संरक्षक / नगर प्रभारी घुघली ओमप्रकाश ग…

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल इकाई घुघली की बैठक संपन्न: आगामी 3 सितंबर के 'लखनऊ चलो' महाकुंभ को लेकर व्यापारियों ने भरी हुंकार

घुघली, महाराजगंज :- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल इकाई घुघली की एक महत्वपूर्ण और आवश्यक बैठक रविवार, 30 अगस्त 2026 को सायं 07:30 बजे आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रमुख जिला संरक्षक / नगर प्रभारी घुघली ओमप्रकाश गुप्ता व ब्लॉक प्रमुख नगर संरक्षक ओम प्रकाश जायसवाल ने की। बैठक में आगामी व्यापारी हितों, संगठन के विस्तार और विशेष रूप से आगामी 3 सितंबर को आयोजित होने वाले “लखनऊ चलो” महाकुंभ की तैयारियों को लेकर व्यापक चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सभी सम्मानित व्यापारियों ने अपने बहुमूल्य सुझाव साझा किए।

प्रमुख एजेंडे और चर्चा के मुख्य बिंदु :-

1. लखनऊ चलो महाकुंभ :- आगामी 3 सितंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाले व्यापारी महाकुंभ में घुघली इकाई से भारी संख्या में व्यापारियों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
2. बाजार में मूलभूत सुविधाएं :- बाजार में सुचारू प्रकाश व्यवस्था (लाइटिंग) और साफ-सफाई की पुख्ता व्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त करने की मांग उठाई गई।
3. पार्किंग समस्या का समाधान:- स्थानीय दुकानदारों और दूर-दराज से आने वाले ग्राहकों के लिए वाहन पार्किंग की समस्या के स्थायी समाधान पर विचार-विमर्श किया गया।
4. त्योहारी सीजन और सुरक्षा :- आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए बाजार में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने तथा पुलिस प्रशासन से पूर्ण सहयोग प्राप्त करने के संबंध में रणनीति बनाई गई।

नई नगर कार्यकारिणी की सर्वसम्मति से घोषणा
बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत व गतिशील बनाने के लिए सर्वसम्मति से नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें कई अनुभवी और ऊर्जावान चेहरों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

◆ नगर अध्यक्ष:दीपक कश्यप (जिन्होंने पूर्व में महामंत्री पद का दायित्व अत्यंत सफलतापूर्वक निभाया है)
◆ नगर महामंत्री :- प्रिंस जायसवाल
◆ नगर कोषाध्यक्ष :- सचिन कुमार वैश्य
◆ नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष :- शैलेस जायसवाल,अक्षय जायसवाल एवं आदित्य अग्रहरि
◆ प्रमुख नगर संरक्षक :- ओम प्रकाश गुप्ता, डॉ. कृष्ण कुमार अग्रहरी, हेमंत गुप्ता, रमेश जायसवाल सहित अन्य वरिष्ठ व्यापारी।
◆ उपाध्यक्ष :- राजन वर्मा, मान सिंह समेत 5 अन्य सदस्य।
◆ मंत्री:- अक्षय जायसवाल समेत 5 अन्य सदस्य।
◆ संगठन मंत्री:- विमल जायसवाल, अमित जायसवाल,विशाल विश्वकर्मा (नगर मंत्री) सहित अन्य पदाधिकारी।
◆ मीडिया प्रभारी:- सुशील मद्धेशिया 

बैठक के अंत में अध्यक्षीय संबोधन में प्रमुख जिला संरक्षक / नगर प्रभारी घुघली ओमप्रकाश गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए व्यापारियों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए पूरी एकजुटता के साथ संघर्ष करने का आह्वान किया। साथ ही, 3 सितंबर के “लखनऊ चलो” महाकुंभ को ऐतिहासिक बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ कूच करने की अपील की गई।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।