महराजगंज में स्वगणना के लिए प्रशासन ने कमर कसी, डीएम-सीडीओ ने स्वयं पंजीकरण किया
महराजगंज में स्वगणना के लिए प्रशासन ने कमर कसी, डीएम-सीडीओ ने स्वयं पंजीकरण किया महराजगंज जनपद में स्वगणना अभियान को गति देने के लिए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट स…

महराजगंज में स्वगणना के लिए प्रशासन ने कमर कसी, डीएम-सीडीओ ने स्वयं पंजीकरण किया
महराजगंज जनपद में स्वगणना अभियान को गति देने के लिए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में स्वयं पंजीकरण कर अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रेरित किया।
दोपहर में आयोजित इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि/रा), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) समेत विभिन्न जिलास्तरीय अधिकारियों ने ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी स्वगणना पूरी की।
जिलाधिकारी ने आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर प्रक्रिया पूर्ण की। इस दौरान जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ने ऑनलाइन पंजीकरण और विवरण भरने के तकनीकी चरणों की जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना देश की जनसंख्या, सामाजिक-आर्थिक स्थिति और विकास योजनाओं का आधार है। यह संसाधनों के उचित वितरण और शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बेहद जरूरी है, इसलिए इसे पूरी पारदर्शिता और गंभीरता से किया जाना चाहिए।
उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की स्वगणना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराएं। साथ ही, पंचायत भवनों में कार्यशालाएं आयोजित कर आमजन को जागरूक करने और विद्यालयों के माध्यम से अभिभावकों तक संदेश पहुँचाने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में अतिरिक्त उपजिलाधिकारी प्रेम शंकर पांडेय, डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह, जिला आबकारी अधिकारी अतुल द्विवेदी और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।






टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।