अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना भिटौली में लगाया ओआर, लंबित मामलों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सख्त निर्देश
महराजगंज :- जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और आम जनता को त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में महराजगंज पुलिस एक्शन मोड में है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने थाना भिटौली का औचक निरीक्षण कर सभी विवेचकों …

महराजगंज :- जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और आम जनता को त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में महराजगंज पुलिस एक्शन मोड में है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने थाना भिटौली का औचक निरीक्षण कर सभी विवेचकों का ऑर्डरली रूम (OR) लिया। ऑर्डरली रूम (OR) के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने थाने में लंबित पड़ी विवेचनाओं की एक-एक कर गहन समीक्षा की। उन्होंने विवेचकों को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी मामले की जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने पुलिस को निर्देश देते हुए कहा कि लंबित मामलों को बिना किसी अनावश्यक देरी के कानून के दायरे में रहकर जल्द से जल्द निपटाया जाए। प्रत्येक केस में साक्ष्यों का संकलन पूरी निष्पक्षता से किया जाए ताकि दोषी बच न सके।
विवेचना पूरी कर न्यायालय में समय से आरोप पत्र दाखिल करना सुनिश्चित करें, जिससे पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी पीड़ित को निष्पक्ष और समयबद्ध न्याय दिलाना है। विवेचक पूरी ईमानदारी और तकनीक का प्रयोग करते हुए मामलों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के इस सख्त रुख और समीक्षा बैठक के बाद थाना भिटौली के पुलिसकर्मियों व विवेचकों में मामलों को जल्द निपटाने की हलचल तेज हो गई है। इस पहल से स्थानीय नागरिकों में पुलिस की कार्यप्रणाली के प्रति विश्वास और मजबूत होगा।
ब्यूरो रिपोर्ट
रोहित कुमार गुप्ता
ज़िला संवाददाता महराजगंज






टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।