ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

गोरखपुर में इलाज में लापरवाही का गंभीर मामला पित्त की थैली के ऑपरेशन के दौरान युवक की मौत,परिजनों ने केंद्रीय मेडिकल बोर्ड से निष्पक्ष जांच की मांग की

गोरखपुर :- पीपीगंज निवासी अभिषेक मद्धेशिया की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। परिजनों ने आनंदलोक हॉस्पिटल के डॉक्टर आनंद अग्रवाल और उनकी चिकित्सकीय टीम पर ऑपरेशन के दौरान गंभीर लापरवाही…

गोरखपुर में इलाज में लापरवाही का गंभीर मामला पित्त की थैली के ऑपरेशन के दौरान युवक की मौत,परिजनों ने केंद्रीय मेडिकल बोर्ड से निष्पक्ष जांच की मांग की
गोरखपुर :- पीपीगंज निवासी अभिषेक मद्धेशिया की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। परिजनों ने आनंदलोक हॉस्पिटल के डॉक्टर आनंद अग्रवाल और उनकी चिकित्सकीय टीम पर ऑपरेशन के दौरान गंभीर लापरवाही बरतने, लीवर काटने और तथ्यों को छिपाने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। स्थानीय जांच से असंतुष्ट परिवार ने अब उत्तर प्रदेश शासन के महानिदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा) और गृह सचिव, लखनऊ को औपचारिक अपील भेजकर इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच केंद्रीय मेडिकल बोर्ड से कराने की पुरजोर मांग की है। क्या है पूरा मामला :- प्राप्त विवरण के अनुसार, अभिषेक मद्धेशिया को 31 मार्च को पित्त की थैली (Gallbladder Stone) के इलाज के लिए गोरखपुर के आनंदलोक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के डॉक्टर आनंद अग्रवाल द्वारा सर्जरी की सलाह दी गई और रात करीब 08:30 बजे उन्हें ऑपरेशन थिएटर (OT) में ले जाया गया। परिजनों का गंभीर आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों की घोर लापरवाही से अभिषेक का लीवर कट गया, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव शुरू हो गया। जब परिजनों ने मरीज का हाल जानना चाहा, तो अस्पताल के स्टाफ ने कथित तौर पर उनके साथ अभद्रता की और धक्का देकर उन्हें अस्पताल परिसर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद, 01 अप्रैल की रात करीब 05:30 बजे अभिषेक को मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों द्वारा उठाए गए प्रमुख बिंदु और आरोप:- 1. मृत्यु के कारणों में विरोधाभास:-आनंदलोक हॉस्पिटल द्वारा जारी डेथ सर्टिफिकेट में मौत का कारण 'कार्डियो पल्मोनरी अरेस्ट' (Cardiopulmonary Arrest) बताया गया है, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण मृत्यु पूर्व आई गंभीर चोटों को बताया गया है। 2. ब्लड रिपोर्ट की अनदेखी :- अभिषेक की ब्लड रिपोर्ट में पीलिया (Jaundice) होने की बात दर्ज थी, लेकिन शल्यक्रिया के दौरान चिकित्सक द्वारा इस महत्वपूर्ण और संवेदनशील तथ्य की पूरी तरह अनदेखी की गई। 3. प्रोटोकॉल की अवहेलना :- अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में सीबीडी (CBD) नॉर्मल और किडनी में पथरी दिखाई गई थी, किंतु सर्जिकल प्रोटोकॉल के तहत उचित निष्कर्ष निकाले बिना कथित तौर पर गलत तरीके से ऑपरेशन किया गया। 4. आयुष्मान योजना के बाद भी अवैध वसूली :- मृतक अभिषेक 'आयुष्मान भारत योजना' से आच्छादित था। परिजनों का आरोप है कि कार्ड जमा कराने के बावजूद अस्पताल कर्मियों द्वारा 20,000 रुपये नकद और 4,750 रुपये ऑनलाइन यानी कुल 24,750 रुपये वसूले गए। 5. जांच रिपोर्ट पर गंभीर सवाल :- अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (ACMO) डॉ. एन.एल. कुशवाहा की अध्यक्षता में गठित जांच कमेटी पर आरोप है कि उन्होंने केवल आरोपी डॉक्टर आनंद अग्रवाल के बयान को आधार बनाकर उन्हें क्लीन चिट दे दी, जबकि पर्याप्त साक्ष्य और गवाह मौजूद होने का दावा किया जा रहा है। 6. प्रशासनिक प्रभाव का उपयोग :-पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी चिकित्सक का रसूख और प्रभाव इतना अधिक है कि स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक मशीनरी को प्रभावित कर एकतरफा और लीपापोती भरी रिपोर्ट तैयार करा ली गई। न्याय की गुहार और शासन से अपील :- घटना को बीते कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन पीड़ित परिवार के आंसुओं और न्याय की आस का सिलसिला थमा नहीं है। स्थानीय स्तर पर हुई मजिस्ट्रियल और सीएमओ स्तर की जांच रिपोर्ट से पूरी तरह असंतुष्ट परिवार ने अब उत्तर प्रदेश शासन के महानिदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा) तथा गृह सचिव, लखनऊ को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। परिवार की मांग है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इसकी जांच किसी स्वतंत्र या केंद्रीय मेडिकल बोर्ड से कराई जाए। पीड़ित परिवार का संकल्प है कि जब तक दोषी चिकित्सकों और पूरी चिकित्सकीय टीम के खिलाफ सख्त कानूनी और दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित नहीं हो जाती, तब तक उनका यह संघर्ष जारी रहेगा। नोट :- इस दुखद और संवेदनशील प्रकरण पर शासन स्तर के उच्च अधिकारियों के संज्ञान लेने के बाद ही वास्तविक चिकित्सकीय लापरवाही की परतें पूरी तरह से खुल सकेंगी। *GV News.24*  इस मामले की निष्पक्षता से पड़ताल जारी रखेगा।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।