ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

अनियंत्रित बाइक की टक्कर से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, परिवार में कोहराम

​महराजगंज :- ​घुघली थाना क्षेत्र के निचलौल-पुरैना मुख्य मार्ग पर गोपाला पुल के पास बीते शुक्रवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 35 वर्षीय कौशल गुप्ता की आज मंगलवार को इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज गोरखपुर म…

अनियंत्रित बाइक की टक्कर से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, परिवार में कोहराम

​महराजगंज :- ​घुघली थाना क्षेत्र के निचलौल-पुरैना मुख्य मार्ग पर गोपाला पुल के पास बीते शुक्रवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 35 वर्षीय कौशल गुप्ता की आज मंगलवार को इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में मौत हो गई। घटना के बाद से ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गाँव में मातम का माहौल छा गया है। ​मिली जानकारी के अनुसार, गोपाला पुल के पास 'सोनम कूल वाटर' नाम से दुकान चलाने वाले कौशल गुप्ता (35 वर्ष) पुत्र घनश्याम, निवासी बड़हरा महंत(पकड़ी अहवा टोला) थाना कोठीभार, बीते शुक्रवार को अपनी दुकान पर खड़े थे।

इसी दौरान बलुअही घुस की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार टीवीएस राइडर बाइक (UP56BD9759) के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए और गलत दिशा में आकर कौशल गुप्ता को जोरदार टक्कर मार दी। ​टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कौशल गुप्ता सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ​स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत घटना की सूचना घुघली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। वहीं, ग्रामीणों की मदद से घायल कौशल को तत्काल सिसवा सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

​जिला अस्पताल में भी स्थिति में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उन्हें BRD मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया, जहाँ उनका इलाज चल रहा था। जिंदगी और मौत से लड़ते हुए आज मंगलवार को इलाज के दौरान कौशल गुप्ता ने दम तोड़ दिया।
मृतक कौशल गुप्ता अपने मां- बाप का इकलौता बेटा था, वह अपने पीछे मां - बाप व 14 वर्षीय बेटे समर और 12 वर्षीय बेटी सोनम समेत पत्नी सरिता को छोड़ गए हैं। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बच्चों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है, जिसे देख हर किसी की आंखें नम हो गईं।
​सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

​इस संबंध में थाना प्रभारी घुघली, सूरज कुमार ने बताया हैं कि
​परिजनों की ओर से लिखित तहरीर मिली हैं और दुर्घटना में प्रयुक्त बाईक को कब्जे में लेकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट
रोहित कुमार गुप्ता
ज़िला संवाददाता महराजगंज

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।