सोनपति देवी महिला पीजी कॉलेज में हरतालिका तीज पर सजी मेहंदी, शालू गुप्ता ने मारी बाजी हरितालिका तीज पर हुआ भव्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन
महराजगंज :- हरितालिका तीज के पावन पर्व के उपलक्ष्य में सोनपति देवी महिला पीजी कॉलेज में एक भव्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं से ओत-प्रोत इस स्पर्धा में कॉलेज की छात्राओं ने बढ़-चढ…

महराजगंज :- हरितालिका तीज के पावन पर्व के उपलक्ष्य में सोनपति देवी महिला पीजी कॉलेज में एक भव्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं से ओत-प्रोत इस स्पर्धा में कॉलेज की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी हथेलियों पर उम्दा कलाकृतियांकेरकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का परिणाम घोषित करते हुए निर्णायक मंडल ने बीए प्रथम सेमेस्टर की शालू गुप्ता को प्रथम स्थान के लिए चुना। वहीं, बीए पंचम सेमेस्टर की अन्नू ने द्वितीय और इसी सत्र की निधि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरिप्रकाश शर्मा ने सभी विजयी छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाने के लिए पूरा महाविद्यालय परिवार मौजूद रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्राचार्य डॉ. हरिप्रकाश शर्मा के साथ-साथ तेजबहादुर वर्मा, दुर्गा शंकर, डॉ. विनय पटेल, राजकिशोर वर्मा, शुभम प्रजापति, दीपमाला पटेल, सुमित्रा पाण्डेय, प्रिया दुबे, सुष्मिता पटेल, गायत्री पटेल और ममता पाण्डेय सहित अन्य शिक्षक व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. हरिप्रकाश शर्मा ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन छात्राओं के भीतर छिपी रचनात्मकता को बाहर लाने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास और सांस्कृतिक चेतना का संचार करते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि हरतालिका तीज जैसे पारंपरिक पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने और आपसी सौहार्द को मजबूत करने का बेहतरीन अवसर प्रदान करते हैं।






टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।