ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

एंबुलेंस की टक्कर से 8 वर्षीय मासूम की मौत, गोपाला गांव के पास मेला देखने जाते समय हुआ हादसा

​महराजगंज (घुघली) घुघली थाना क्षेत्र के गोपाला गांव में मेला देखने जा रहे 8 वर्षीय मासूम को एक तेज रफ्तार एंबुलेंस ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में इलाज के दौरा…

एंबुलेंस की टक्कर से 8 वर्षीय मासूम की मौत, गोपाला गांव के पास मेला देखने जाते समय हुआ हादसा

​महराजगंज (घुघली) घुघली थाना क्षेत्र के गोपाला गांव में मेला देखने जा रहे 8 वर्षीय मासूम को एक तेज रफ्तार एंबुलेंस ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक बच्चे की पहचान गुलाम गौस (उम्र लगभग 8 वर्ष), पुत्र हिदायत के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मासूम गुलाम गौस गोपाला गांव में आयोजित मेला देखने के लिए घर से निकला था। रास्ते में तेज रफ्तार एंबुलेंस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

घटना के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसी एंबुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल मासूम को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों के भरसक प्रयास के बावजूद इलाज के दौरान उसकी सांसें थम गईं।


​मासूम की मौत की खबर मिलते ही रोते-बिलखते परिजन बदहवास हो गए। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट
रोहित कुमार गुप्ता
ज़िला संवाददाता महराजगंज

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।