ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराईं: 21 मरे, दर्जनों घायल

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट 19/01/2026 कनठमाण्डौ,नेपाल - रविवार शाम स्पेन के दक्षिणी क्षेत्र में दो हाई-स्पीड ट्रेनें आपस में टकरा गईं। अधिकारियों के मुताबिक इस दुखद घटना में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है …

स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराईं: 21 मरे, दर्जनों घायल

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
19/01/2026

कनठमाण्डौ,नेपाल - रविवार शाम स्पेन के दक्षिणी क्षेत्र में दो हाई-स्पीड ट्रेनें आपस में टकरा गईं।

अधिकारियों के मुताबिक इस दुखद घटना में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है और दर्जनों यात्री घायल हो गए हैं ।

सुत्र के मुताबिक, यह घटना कोर्डोबा शहर के पास "एडमुज़" नामक जगह पर हुई।

मलागा से मैड्रिड जा रही एक हाई-स्पीड ट्रेन अचानक ट्रैक से हटकर दूसरे ट्रैक पर चली गई।

उसी समय विपरीत दिशा से आ रही दूसरी ट्रेन से उसकी टक्कर हो गई ।

ट्रेन ऑपरेटर आदिफ के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेन के दोनों डिब्बे पटरी से उतर गए।

रेस्क्यू टीम के मुताबिक करीब 25 लोगों की हालत बेहद गंभीर है।

दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन में 300 से ज्यादा यात्री सवार थे. ट्रेन के अंदर मौजूद एक पत्रकार के मुताबिक, हादसे के वक्त झटका किसी बड़े भूकंप जैसा महसूस हुआ। यात्रियों को बाहर निकालने के लिए खिड़कियां भी तोड़ दी गईं ।

घटना के बाद मैड्रिड और अंडालूसिया के बीच सभी ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं।

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करने का वादा किया है।

फिलहाल घटनास्थल पर बचाव और इलाज का काम जारी है ।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।