ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

नेपाल में आयोजित इंटरनेशनल आयुष कॉन्क्लेव में सम्मानित हुए डॉ. भास्कर चंद्र, महाराजगंज का बढ़ाया मान

काठमांडू/महाराजगंज :- नेपाल की राजधानी काठमांडू में संपन्न हुए प्रतिष्ठित 'इंटरनेशनल आयुष कॉन्क्लेव 4.0' में महाराजगंज जनपद के सुप्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. भास्कर चंद्र को सम्मानित किया गया है। उन्हें आयुष चिकित्सा औ…

नेपाल में आयोजित इंटरनेशनल आयुष कॉन्क्लेव में सम्मानित हुए डॉ. भास्कर चंद्र, महाराजगंज का बढ़ाया मान

काठमांडू/महाराजगंज :- नेपाल की राजधानी काठमांडू में संपन्न हुए प्रतिष्ठित 'इंटरनेशनल आयुष कॉन्क्लेव 4.0' में महाराजगंज जनपद के सुप्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. भास्कर चंद्र को सम्मानित किया गया है। उन्हें आयुष चिकित्सा और स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए "आयुष राइजिंग अवार्ड" से नवाज़ा गया।

अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिली बड़ी उपलब्धि :- यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 12 से 14 जून 2026 तक काठमांडू में आयोजित किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में भारत सहित नेपाल, बांग्लादेश, दुबई, कनाडा और कई अन्य देशों के दिग्गज आयुष विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और चिकित्सकों ने शिरकत की। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को वैश्विक स्तर पर सुदृढ़ करना और स्वास्थ्य सेवा में नवाचार को बढ़ावा देना था।

डॉ. भास्कर चंद्र को न केवल आयुष राइजिंग अवार्ड प्रदान किया गया, बल्कि कार्यक्रम में उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए उन्हें 'डेलिगेट अप्रिसिएशन सर्टिफिकेट'(Delegate Appreciation Certificate) देकर भी सम्मानित किया गया।

मरीजों और आयुर्वेद के प्रति समर्पित है डॉ. भास्कर :- इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ. भास्कर चंद्र ने कहा, "यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उन सभी मरीजों और शुभचिंतकों का है, जिन्होंने आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति अटूट विश्वास जताया है।" उन्होंने आगे कहा कि उनका एकमात्र ध्येय आयुर्वेद के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना और स्वास्थ्य के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना है।

क्षेत्र में खुशी की लहर :- महाराजगंज के रहने वाले डॉ. भास्कर चंद्र की इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि से उनके गृह जनपद में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, बुद्धिजीवियों, मित्रों और उनके मरीजों ने डॉ. भास्कर को इस बड़ी सफलता पर बधाई दी है। लोगों का कहना है कि एक भारतीय चिकित्सक का अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मानित होना न केवल महाराजगंज के लिए, बल्कि समूचे आयुर्वेद जगत के लिए गर्व का विषय है।

 

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।