ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

पर्वतारोहण के दौरान एक घायल पर्वतारोही का बचाव

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट 26/04/2026 काठमाण्डौ,नेपाल - मयागदी जिला के धौलागिरि ग्रामीण नगर पालिका-4 स्थित धौलागिरि हिमाल पर चढ़ाई के दौरान गिरकर घायल हुए एक पर्वतारोही को दो दिन बाद सुरक्षित बचा लिया गया। सं…

पर्वतारोहण के दौरान एक घायल पर्वतारोही का बचाव

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
26/04/2026

काठमाण्डौ,नेपाल - मयागदी जिला के धौलागिरि ग्रामीण नगर पालिका-4 स्थित धौलागिरि हिमाल पर चढ़ाई के दौरान गिरकर घायल हुए एक पर्वतारोही को दो दिन बाद सुरक्षित बचा लिया गया।

संखुवासभा जिला के मकालू ग्रामीण नगर पालिका-2 के 21 वर्षीय मिंगमा तेनजी शेरपा 8,167 मीटर ऊंचे धौलागिरी पर्वत पर सफलतापूर्वक चढ़ने के बाद लौटते समय शुक्रवार सुबह चोटी के पास फिसलकर लगभग 400 मीटर नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

रेस्क्यू में शामिल 14 समिट एक्सपीडिशन के फुरु तेनजी शेरपा ने बताया कि उन्हें बचा लिया गया और इलाज के लिए आज काठमाण्डौ भेजा गया।

उन्होंने कहा, "हमने बेस कैंप से संपर्क किया और ऊपरी कैंप से बचावकर्मियों को बुलाया और मिंगमा को शनिवार रात बेस कैंप में ले आए।"

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।