ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

ट्रंप के नए नेतृत्व के आह्वान से भड़का ईरान, दी युद्ध की चेतावनी

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट 19/01/2026 काठमाण्डौ,नेपाल - ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान ने रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अ…

ट्रंप के नए नेतृत्व के आह्वान से भड़का ईरान, दी युद्ध की चेतावनी

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
19/01/2026

काठमाण्डौ,नेपाल - ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान ने रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई पर कोई भी हमला ईरान के खिलाफ पूर्ण पैमाने पर युद्ध माना जाएगा।

उन्होंने सोशल नेटवर्क एक्स पर लिखा और कहा, "आज ईरानी लोगों की तकलीफें संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके सहयोगी देशों द्वारा लंबे समय से लगाए गए अमानवीय प्रतिबंधों के कारण हैं।"

पेज़ेशकियान ने कहा, "सर्वोच्च नेता पर कोई भी हमला पूरे ईरानी राष्ट्र पर युद्ध है।"

इससे पहले शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि तेहरान को नए नेतृत्व की जरूरत है।

उन्होंने यह बयान ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई द्वारा ट्रंप को 'अपराधी' कहे जाने के बाद दिया है ।

खामनेई ने ट्रंप पर ईरान के अंदर सरकार विरोधी प्रदर्शनों का समर्थन करने का आरोप लगाया।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।