ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने किया थाना घुघली का आकस्मिक निरीक्षण, कानून-व्यवस्था पर दिए कड़े निर्देश

महराजगंज: पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने किया थाना घुघली का आकस्मिक निरीक्षण, कानून-व्यवस्था पर दिए कड़े निर्देश 📢संपादक सुशील मद्धेशिया महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना द्वारा थाना घुघली का आकस्मिक निरीक्षण …

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने किया थाना घुघली का आकस्मिक निरीक्षण, कानून-व्यवस्था पर दिए कड़े निर्देश
महराजगंज: पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने किया थाना घुघली का आकस्मिक निरीक्षण, कानून-व्यवस्था पर दिए कड़े निर्देश 📢संपादक सुशील मद्धेशिया

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना द्वारा थाना घुघली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने परिसर की व्यवस्था थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात और बैरक जैसे कई व्यवस्थाओं की गहनता से जांच की ।

अभिलेख व सुरक्षा महत्वपूर्ण अभिलेखों का रखरखाव, शस्त्रागार की स्थिति और सीसीटीवी कैमरों का संचालन जनसुनवाई महिला हेल्प डेस्क की सक्रियता और आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था साफ-सफाई: थाना परिसर में स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।

📝. पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए प्रमुख निर्देश :-

(०१). विवेचना व निस्तारण :- लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

(२). अपराध नियंत्रण :- वांछित और वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जाए।

(३). आमजन से व्यवहार :- थाने पर आने वाले फरियादियों और आम जनता के साथ पुलिसकर्मी शालीनता से पेश आएं और उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान करें।

(४). सीमा सुरक्षा :- थाना क्षेत्र के सीमावर्ती होने के दृष्टिगत, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए चेकिंग और गश्त (Patrolling) को और अधिक बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

◆ निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने थाने की सामान्य कार्यप्रणाली पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही, उन्होंने थाना प्रभारी और समस्त स्टाफ को कानून-व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए निरंतर सक्रिय रहने के निर्देश दिए।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।