ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

अवैध कब्जों पर सख्त हुए प्रभारी निरीक्षक सूरज कुमार, बोले- 'जमीन विवाद में बख्शे नहीं जाएंगे दबंग' ​

​महराजगंज (उत्तर प्रदेश) जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए शनिवार को महराजगंज जनपद के थाना घुघली परिसर में 'संपूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष सूरज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस दिव…

अवैध कब्जों पर सख्त हुए प्रभारी निरीक्षक सूरज कुमार, बोले- 'जमीन विवाद में बख्शे नहीं जाएंगे दबंग'  ​

​महराजगंज (उत्तर प्रदेश) जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए शनिवार को महराजगंज जनपद के थाना घुघली परिसर में 'संपूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष सूरज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस दिवस में ग्रामीणों की शिकायतों को बेहद संजीदगी से सुना गया और उनके त्वरित निस्तारण के लिए कड़े निर्देश दिए गए।

​कुल 11 प्रार्थना पत्र आए, कृषि भूमि के विवाद रहे हावी :- ​समाधान दिवस के दौरान कुल 11 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इस बार सबसे ज्यादा मामले कृषि भूमि पर अवैध कब्जे और पैमाइश (नाप-जोख) से जुड़े रहे। मामलों की गंभीरता को देखते हुए खाकी और राजस्व की टीम ने तत्काल मोर्चा संभाला।

​कागजी कार्रवाई नहीं, मौके पर हुआ 'ऑन-द-स्पॉट' फैसला :- ​यह समाधान दिवस सिर्फ कागजी खानापूर्ति तक सीमित नहीं रहा। राजस्व कर्मियों और थाना पुलिस की एक संयुक्त टीम ने तत्काल एक्शन लेते हुए विवादित जमीनों पर जाकर 'ऑन-द-स्पॉट' पैमाइश कराई। टीम ने मौके पर ही कई जटिल और लंबे समय से लंबित मामलों का शांतिपूर्ण ढंग से निस्तारण करा दिया। पुलिस और राजस्व विभाग के इस त्वरित एक्शन से ग्रामीणों में काफी संतोष देखा गया।

​शेष शिकायतों पर शीघ्र निस्तारण का भरोसा :- ​जो शिकायतें मौके पर नहीं सुलझ सकीं, उनके लिए प्रभारी निरीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं। ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा ​किसी भी पीड़ित के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। बची हुई शिकायतों पर भी जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई पूरी की जाएगी।

​कानून हाथ में लेने वालों को थानाध्यक्ष की कड़ी चेतावनी ​इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सूरज कुमार ने ग्रामीणों से अपील की कि वे भूमि विवादों को आपसी सहमति या कानूनी दायरे में रहकर ही सुलझाएं। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि जमीन संबंधी विवादों में दबंगई करने वाले या कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।