ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

शतचंडी महायज्ञ के बाद मानवता की सेवा, सिरसिया में जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल

शतचंडी महायज्ञ के बाद मानवता की सेवा, सिरसिया में जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल क्राइम रिपोर्टर रोहित गुप्ता की रिपोर्ट घुघली/महराजगंज :- जिले के घुघली क्षेत्र स्थित सिरसिया गांव में धर्म और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मि…

शतचंडी महायज्ञ के बाद मानवता की सेवा, सिरसिया में जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल
शतचंडी महायज्ञ के बाद मानवता की सेवा, सिरसिया में जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल क्राइम रिपोर्टर रोहित गुप्ता की रिपोर्ट

घुघली/महराजगंज :- जिले के घुघली क्षेत्र स्थित सिरसिया गांव में धर्म और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहाँ कड़ाके की ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिससे जरूरतमंदों को बड़ी राहत मिली।

शतचंडी पाठ के बाद लिया गया सेवा का संकल्प

यह पुनीत कार्य सिरसिया निवासी समाजसेवियों अमरनाथ तिवारी, मोहन तिवारी और गोल्डेन तिवारी द्वारा अमरनाथ तिवारी के आवास पर आयोजित शतचंडी पाठ की पूर्णाहुति के उपरांत किया गया।

अमरनाथ तिवारी के आवास पर पिछले कई दिनों से मां शतचंडी का अनुष्ठान चल रहा था। इस दौरान विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माँ शक्ति की आराधना की गई। यज्ञ की पूर्णाहुति के समय पूरा वातावरण 'जय माता दी' के जयकारों से गूंज उठा और क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने आहुति डालकर लोक कल्याण की कामना की।

नर सेवा ही नारायण सेवा है :- अमरनाथ तिवारी धार्मिक अनुष्ठान के समापन पर आयोजक परिवार ने मानवता की सेवा का संकल्प लेते हुए भीषण ठंड से ठिठुर रहे लोगों की मदद का बीड़ा उठाया। इस अवसर पर अमरनाथ तिवारी ने कहा:

"सच्ची भक्ति वही है जो नर सेवा को नारायण सेवा मानकर की जाए। इस कड़ाके की ठंड में अपनों की मदद करना और असहायों को राहत पहुंचाना हमारा नैतिक कर्तव्य है।"

 

ग्रामीणों ने की सराहना :-

इस पहल की स्थानीय ग्रामीणों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की है। लोगों का कहना है कि ऐसे आयोजनों से न केवल धार्मिक संस्कार जीवित रहते हैं, बल्कि समाज में एकजुटता और परोपकार की भावना भी प्रबल होती है। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने आयोजक परिवार को शुभाशीष दिया।

सम्मानित व प्रमुख उपस्थित लोग :-

इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से सपा नेत्री सुमन ओझा, दीनानाथ दुबे, ईश्वर पाण्डेय, रविंद्र दुबे, जुगनू दुबे, मुकेश मणि त्रिपाठी, राजेश दुबे, राजकुमार पासवान, गुड्डू पांडे, वाल्मीकि पांडे उर्फ मुन्ना पांडे सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।