ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

महाराजगंज में 8 से 10 जून तक भारी वाहनों की 'नो-एंट्री'यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर रूट डायवर्जन प्लान जारी

महाराजगंज--उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस (UP Police Constable) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। आगामी 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित होने वाली इस परीक्षा के दौरान अभ्…

महाराजगंज में 8 से 10 जून तक भारी वाहनों की 'नो-एंट्री'यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर रूट डायवर्जन प्लान जारी

महाराजगंज--उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस (UP Police Constable) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। आगामी 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित होने वाली इस परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की भारी भीड़ जुटने की संभावना है। इसी के दृष्टिगत शहर को जाम से मुक्त रखने और परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए ट्रैफिक डायरेक्टरेट उत्तर प्रदेश ने महाराजगंज कस्बे में भारी और कमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध (No Entry) लगा दिया है।

यातायात निदेशालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दिनांक 08.06.2026 से 10.06.2026 तक रोजाना सुबह 07:00 बजे से शाम 07:00 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। महाराजगंज के कुल 13 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी: प्रथम पाली: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक द्वितीय पाली: दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक। शहर के भीतर जाम की स्थिति न बने, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने निम्नलिखित 4 प्रमुख स्थानों पर नो-इंट्री/डायवर्जन तय किया है: 1. सिन्दुरिया नो-इण्ट्री/डायवर्जन 2. शिकारपुर नो-इण्ट्री/डायवर्जन 3. झनझनपुर नो-इण्ट्री/डायवर्जन 4. पकड़ी चौकी नो-इण्ट्री/डायवर्जन आम जनता और परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए आपातकालीन सेवाओं (एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि) और यूपी रोडवेज की यात्री बस सेवाओं को इस प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है। ये सेवाएं सुचारू रूप से जारी रहेंगी। जिला प्रशासन व यातायात पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि परीक्षा के दिनों में असुविधा से बचने के लिए डायवर्जन प्लान का पालन करें और भारी वाहन स्वामी तय समय के बाद ही कस्बे में प्रवेश करें, ताकि देश के भविष्य (परीक्षार्थियों) को उनके परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई देरी न हो।

ब्यूरो रिपोर्ट
रोहित कुमार गुप्ता
जिला संवाददाता महराजगंज

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।