ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

महराजगंज में डीआईजी ने पुलिस अधीक्षक के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

महराजगंज-जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आम जनमानस में सुरक्षा का भाव पैदा करने के उद्देश्य से पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) गोरखपुर परिक्षेत्र, शिवासिम्पी चन्नप्पा ने नगर क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उनक…

महराजगंज में डीआईजी ने पुलिस अधीक्षक के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

महराजगंज-जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आम जनमानस में सुरक्षा का भाव पैदा करने के उद्देश्य से पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) गोरखपुर परिक्षेत्र, शिवासिम्पी चन्नप्पा ने नगर क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी व भारी पुलिस बल भी मौजूद रहे।

डीआईजी और एसपी ने कोतवाली क्षेत्र के नगर तिराहा सहित जनपद के प्रमुख बाजारों और अत्यधिक भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने न केवल सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, बल्कि स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों से सीधा संवाद भी किया। अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और सुरक्षा को लेकर उनके महत्वपूर्ण सुझावों को नोट किया।

पुलिसकर्मियों को कड़े निर्देश :- निरीक्षण के दौरान डीआईजी शिवासिम्पी चन्नप्पा ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सख्त दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि
ड्यूटी के दौरान पूरी तरह मुस्तैद रहें और किसी भी तरह के ढिलाई से बचें। संदिग्ध व्यक्तियों और संदिग्ध वाहनों की सघन तलाशी ली जाए। क्षेत्र में शांति व्यवस्था और सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए।

पैदल गश्त के मुख्य उद्देश्य :-

(1) सुरक्षा का भरोसा नागरिकों के मन में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत करना।
( 2) अपराध नियंत्रण अराजक तत्वों में भय पैदा करना और अपराध की रोकथाम।
( 3) मजबूत कानून-व्यवस्था क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ाकर शासन की मंशा के अनुरूप सुरक्षित माहौल प्रदान करना।

 

रोहित कुमार गुप्ता
जिला संवाददाता महराजगंज

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।