ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

घुघली रेलवे ढाला की मुख्य सड़क गड्ढों में तब्दील होने से राहगीरों को भारी परेशानी का करना पड़ रहा सामना

महराजगंज जनपद के घुघली में "आज" नगर की रेलवे से जुड़ी मुख्य सड़क बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से आवागमन करने वाले लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दोपहिया व…

घुघली रेलवे ढाला की मुख्य सड़क गड्ढों में तब्दील होने से राहगीरों को  भारी परेशानी का करना पड़ रहा सामना

 

महराजगंज जनपद के घुघली में "आज" नगर की रेलवे से जुड़ी मुख्य सड़क बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से आवागमन करने वाले लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दोपहिया वाहन ई रिक्शा तो वहां पर कई बार पलट चुकी हैं चालकों और पैदल यात्रियों के लिए यह सड़क दुर्घटना का कारण बनती जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि घुघली नगर की एक ही मुख्य सड़क है जो लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। बारिश होने पर गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। कई वाहन चालक गड्ढों में फंसकर चोटिल भी हो चुके हैं।
क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि रेलवे क्षेत्र की यह मुख्य सड़क होने के बावजूद इसकी उपेक्षा की जा रही है। यदि समय रहते मरम्मत कार्य नहीं कराया गया तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर सड़क को दुरुस्त कराने की अपील की है ताकि आमजन को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।