ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

खाड़ी देशों पर बरसीं मिसाइलें: कतर और कुवैत ने नाकाम किया ईरानी हमला

खाड़ी देशों पर बरसीं मिसाइलें: कतर और कुवैत ने नाकाम किया ईरानी हमल उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट 28/02/2026 काठमाण्डौ,नेपाल - सुत्र के मुताबिक ईरान ने कतर पर तीसरी बार मिसाइल दागी। कतर के रक्षा मंत्रालय के अनुस…

खाड़ी देशों पर बरसीं मिसाइलें: कतर और कुवैत ने नाकाम किया ईरानी हमला

खाड़ी देशों पर बरसीं मिसाइलें: कतर और कुवैत ने नाकाम किया ईरानी हमल

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
28/02/2026

काठमाण्डौ,नेपाल - सुत्र के मुताबिक ईरान ने कतर पर तीसरी बार मिसाइल दागी।

कतर के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, उन सभी मिसाइलों को उसके हवाई क्षेत्र में रोककर नष्ट कर दिया।

कतरी सेना ने कहा कि वह देश की रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम है और जनता से "शांत रहने और सरकार के निर्देशों का पालन करने" का आग्रह किया।

इसी तरह कुवैत ने भी अपने ऊपर हुए 'जघन्य ईरानी हमले' को नाकाम करने का दावा किया है. कुवैत एयरवेज़ ने अपनी सभी उड़ानें निलंबित कर दी हैं।

*तेहरान में हाहाकार:*

ईरान की राजधानी तेहरान में युद्ध की भयावहता से आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।

लोग ब्रेड, पानी, अंडे और दूध जैसी आवश्यक वस्तुओं का स्टॉक करने के लिए बिशाल बाजार की ओर दौड़ पड़े हैं।

कई दुकानों में ये सामान ख़त्म हो गया है। शहर में पेट्रोल पंपों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं और मुख्य सड़कों पर जाम बढ़ गया है।

सरकारी टेलीविज़न पर लोगों को सुरक्षित स्थान की ओर भागते हुए दिखाया गया है।

*अंतर्राष्ट्रीय प्रतिक्रिया:*

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने इस तनाव को और न बढ़ने देने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने पर जोर दिया है।

ब्रिटेन सैन्य हमले में भाग नहीं ले रहा है, लेकिन उसने अपने नागरिकों को इज़राइल और फ़िलिस्तीन की यात्रा न करने की कड़ी चेतावनी जारी की है।

अन्य मध्य पूर्वी देशों में ब्रितानियों से भी कहा गया है कि "आप जहां हैं वहीं सुरक्षित रहें"।

जैसे ही ईरान ने अमेरिका और इजराइल के सहयोगी माने जाने वाले खाड़ी देशों को निशाना बनाना शुरू किया, इस युद्ध के क्षेत्रीय स्तर पर फैलने की आशंका बढ़ गई है।

क़तर में विदेशी पत्रकार आसमान में मिसाइलों के टकराने की तेज़ आवाज़ सुन रहे हैं।
स्थिति और अधिक जटिल होती जा रही है।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।