महराजगंज के लाल रितेश ने नेशनल एथलेटिक्स में लहराया परचम, 100 मीटर रेस में जीता रजत पदक
उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा उत्तर प्रदेश के मथुरा में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में महराजगंज जिले के रितेश कुमार चौधरी ने अपनी रफ्तार का लोहा मनवाते हुए रजत पदक (दूसरा स्थान) हासिल कर जिले और प्रदेश क…

उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा उत्तर प्रदेश के मथुरा में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में महराजगंज जिले के रितेश कुमार चौधरी ने अपनी रफ्तार का लोहा मनवाते हुए रजत पदक (दूसरा स्थान) हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
संपादक सुशील मद्धेशिया
देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला
28 अप्रैल 2026 को आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश सहित राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, बिहार, पश्चिम बंगाल, गुजरात, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड जैसे विभिन्न राज्यों के एथलीटों ने हिस्सा लिया।
सीनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ के बेहद कड़े मुकाबले में
◆ प्रथम स्थान : शुभम भूषण (राजस्थान)
◆ द्वितीय स्थान : रितेश कुमार चौधरी (उत्तर प्रदेश)

निचलौल से नेशनल तक का सफर :- उत्तर प्रदेश जनपद महराजगंज के निचलौल तहसील के रहने वाले रितेश कुमार चौधरी की प्रारंभिक शिक्षा निचलौल स्थित मसीह सेवा इंटर कॉलेज से हुई है। मसीह स्कूल के समय से ही खेल के प्रति उनकी गहरी रुचि थी और वे जिला व मंडल स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाते रहे हैं।
खेल के प्रति अपने जुनून को करियर बनाने के उद्देश्य से उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से MPED (Master of Physical Education) की डिग्री भी हासिल की है।
रितेश शुरू से ही एथलेटिक्स के क्षेत्र में निरंतर मेहनत कर रहे थे, जिसका सुखद परिणाम आज राष्ट्रीय स्तर पर मेडल के रूप में देखने को मिला है।
"रितेश की इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं में खुशी की लहर है। उनकी मेहनत ने साबित कर दिया कि छोटे शहर के युवा भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बना सकते हैं।"
रितेश ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और परिवार के सहयोग को दिया है। उनकी इस ऐतिहासिक जीत पर उनके विद्यालय मसीह सेवा इंटर कॉलेज और जनपद के खेल प्रेमियों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।