ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

मामूली पथरी के ऑपरेशन में युवक की मौत सीएम दरबार के चक्कर काट रहा पीड़ित परिवार, आश्वासन के बाद भी न्याय का इंतजार

​गोरखपुर (पीपीगंज) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर से स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी लापरवाही और पीड़ित परिवार के लंबे इंतजार का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। पीपीगंज निवासी अभिषेक मद्धेश…

मामूली पथरी के ऑपरेशन में युवक की मौत सीएम दरबार के चक्कर काट रहा पीड़ित परिवार, आश्वासन के बाद भी न्याय का इंतजार

​गोरखपुर (पीपीगंज) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर से स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी लापरवाही और पीड़ित परिवार के लंबे इंतजार का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। पीपीगंज निवासी अभिषेक मद्धेशिया की मौत के मामले में आज (24 मई) को एक सप्ताह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी पीड़ित परिवार न्याय की आस में दर-दर भटकने को मजबूर है। मुख्यमंत्री के कड़े निर्देशों के बावजूद अब तक स्थानीय प्रशासन द्वारा किसी ठोस कार्रवाई का संदेश परिवार तक नहीं

​क्या है पूरा मामला :- ​बता दें कि बीते 31 मार्च को पीपीगंज निवासी अभिषेक मद्धेशिया मामूली पथरी के ऑपरेशन के लिए खुद अपनी बाइक चलाकर आनंदलोक हॉस्पिटल गए थे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन की घोर लापरवाही के कारण ऑपरेशन के दौरान ही अभिषेक की मौत हो गई।
​परिजनों ने आनंदलोक हॉस्पिटल के संचालक डॉ. आनंद अग्रवाल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.। ​

◆ ऑपरेशन के दौरान मानकों की अनदेखी की गई, जिससे एक हंसते-खेलते युवक की जान चली गई।
◆ ​धनउगाही का खेल :- आयुष्मान भारत कार्ड योजना के तहत मुफ्त इलाज के नाम पर पीड़ित परिवार से अवैध रूप से धनउगाही की गई।

​मुख्यमंत्री जनता दरबार में लगाई थी न्याय की गुहार :- ​स्थानीय जांच कमेटी की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट होकर पीड़ित परिवार ने हार नहीं मानी। बीते 16 मई को मुख्यमंत्री जनता दरबार में पहुंचकर पीड़ितों ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रार्थना पत्र सौंपा। उन्होंने गोरखपुर की स्थानीय जांच कमेटी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की।

जनता दरबार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार को निष्पक्ष कार्रवाई का पूरा भरोसा दिलाया था। उन्होंने तत्काल अपने अधीनस्थ अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करने का सख्त आदेश दिया था।
​एक सप्ताह बाद भी खाली हाथ है पीड़ित परिवार ​आज 24 मई हो चुकी है।

मुख्यमंत्री के आदेश को हफ्ता भर से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें अब तक प्रशासन की ओर से कार्रवाई का कोई संदेश या अपडेट प्राप्त नहीं हुआ है। न तो अस्पताल के खिलाफ कोई सख्त एक्शन दिखा है और न ही उच्च स्तरीय जांच कमेटी जमीन पर उतरती नजर आई है। ​अभिषेक मद्धेशिया का परिवार आज भी आंखें मूंदे सिस्टम की सुस्ती को देख रहा है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सीधे तौर पर न्याय की प्रतीक्षा कर रहा है।

#GorakhpurNews #CMYogi #JusticeForAbhishek #Pipiganj #MedicalNegligence #UttarPradesh

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।