ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

दर्दनाक सड़क हादसा बाइक सवार युवक की हुई मौत जांच में जुटी पुलिस

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अन्तर्गत शिकारपुर पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर एनएच-730 स्थित भीसवा माइनर के पास बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक सब्जियां लेकर अपने…

दर्दनाक सड़क हादसा बाइक सवार युवक की हुई मौत जांच में जुटी पुलिस

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अन्तर्गत शिकारपुर पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर एनएच-730 स्थित भीसवा माइनर के पास बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक सब्जियां लेकर अपने घर लौट रहा था कि अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के लिए गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कृतपिपरा निवासी *राजीव नायक पुत्र कैलाश नायक* बाइक संख्या UP 56 AN 9657 (प्लेटिना) से सब्जियां लेकर महराजगंज की तरफ अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह शिकारपुर पुलिस चौकी से करीब 100 मीटर आगे भीसवा माइनर ए टी एम के सामने पहुंचे, किसी कारणवश उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और वह अचेत अवस्था में सड़क पर पड़े रहे।
रात करीब पौने 11 बजे राहगीरों ने घटना की सूचना शिकारपुर पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलते ही चौकी पर तैनात उपेंद्र दीवान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल एम्बुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल महराजगंज भिजवाया।
जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया। लेकिन गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही राजीव ने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही शिकारपुर चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए महराजगंज स्थित मर्चरी हाउस भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर चौकी परिसर में खड़ा करा दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
राजीव नायक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। परिवार का सहारा छिन जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। अब भिटौली पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा केवल बाइक फिसलने से हुआ या इसके पीछे कोई अन्य कारण भी था।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।