ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

ग्राहक बनकर आईं महिलाएं, देखते ही देखते पार कर दिया जेवर! CCTV में कैद हुई वारदात

बृजमनगंज की ज्वेलर्स दुकान में खरीदारी के बहाने चोरी, फुटेज के आधार पर पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश महराजगंज। जनपद के बृजमनगंज नगर पंचायत स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान पर खरीदारी के बहाने आई महिलाओं ने दुकानदार को बातो…

ग्राहक बनकर आईं महिलाएं, देखते ही देखते पार कर दिया जेवर! CCTV में कैद हुई वारदात

 

बृजमनगंज की ज्वेलर्स दुकान में खरीदारी के बहाने चोरी, फुटेज के आधार पर पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश

महराजगंज। जनपद के बृजमनगंज नगर पंचायत स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान पर खरीदारी के बहाने आई महिलाओं ने दुकानदार को बातों में उलझाकर जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना शुक्रवार शाम की है। वारदात का खुलासा तब हुआ, जब सभी ग्राहक दुकान से जा चुके थे और दुकानदार सामान समेटने लगा। सूचना पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बड़हरा इन्द्रदत्तपुर निवासी नूर मोहम्मद की बृजमनगंज नगर पंचायत में ज्वेलर्स की दुकान है। शुक्रवार शाम कुछ महिलाएं दुकान पर जेवर खरीदने के लिए पहुंचीं। उन्होंने अलग-अलग आभूषण दिखाने को कहा और काफी देर तक खरीदारी का नाटक करती रहीं। इसी दौरान मौका पाकर महिलाओं ने कान का एक झाला (ईयररिंग) चोरी कर लिया।
महिलाओं के जाने के बाद जब दुकानदार जेवरात वापस उनके डिब्बों में रखने लगा, तो एक झाला गायब मिला। संदेह होने पर उसने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी, जिसमें चोरी की पूरी घटना सामने आने की बात कही जा रही है।
पीड़ित दुकानदार ने मामले की लिखित शिकायत भृजमनगंज पुलिस को दी है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित महिलाओं की पहचान और तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि चोरी में शामिल महिलाओं को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।