ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

खून की स्याही से उठी सिसवा तहसील की आवाज, राजन विश्वकर्मा बोले—हर लड़ाई दमदारी से लड़ेंगे"

"खून की स्याही से उठी सिसवा तहसील की आवाज, राजन विश्वकर्मा बोले—हर लड़ाई दमदारी से लड़ेंगे महराजगंज/सिसवा बाजार। सिसवा बाजार के समाजसेवी एवं एमएलसी प्रतिनिधि राजन विश्वकर्मा ने सिसवा को तहसील बनाए जाने की मांग को लेकर अप…

"खून की स्याही से उठी सिसवा तहसील की आवाज, राजन विश्वकर्मा बोले—हर लड़ाई दमदारी से लड़ेंगे

महराजगंज/सिसवा बाजार। सिसवा बाजार के समाजसेवी एवं एमएलसी प्रतिनिधि राजन विश्वकर्मा ने सिसवा को तहसील बनाए जाने की मांग को लेकर अपने खून से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath को पत्र लिखकर एक भावुक और अनोखा संदेश दिया है।
राजन विश्वकर्मा ने कहा कि सिसवा को तहसील बनाए जाने की मांग लंबे समय से क्षेत्र की जनता और युवाओं द्वारा उठाई जा रही है। उनका कहना है कि यदि सिसवा को तहसील का दर्जा मिल जाता है तो लोगों को सरकारी कार्यों के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं का मानना है कि तहसील बनने से रोजगार और प्रशासनिक सुविधाएं बढ़ेंगी, जिससे युवाओं का पलायन भी कम होगा। राजन विश्वकर्मा ने स्पष्ट कहा कि "सिसवा की जनता की हर लड़ाई पूरी दमदारी से लड़ी जाएगी और तहसील बनने तक यह संघर्ष जारी रहेगा।"
खून से लिखा गया यह पत्र अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और सिसवा तहसील की मांग एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।