ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

राइस मिल में कॉपर धातु की तार चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सिंदुरिया पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 144/2026 धारा …

राइस मिल में कॉपर धातु की तार चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

 

महराजगंज जनपद में  पुलिस अधीक्षक महराजगंज  शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सिंदुरिया पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 144/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 03.07.2026 को आवेदक  अशोक कुमार सुल्तानिया निवासी तिवारी बाजार, थाना घुघली जनपद महराजगंज हाल पता मै० वैभव लक्ष्मी सारटैक्स राइस मिल प्रा०लि०, कंचनपुर चौराहा, थाना सिंदुरिया, जनपद महराजगंज द्वारा प्रार्थना पत्र के माध्यम से सूचना दिया कि उनके मिल में बन रहे गोदाम में इलेक्ट्रिक काम करने वाले इंशान अली पुत्र जहूर अली निवासी ग्राम अमसहा, थाना घुघली, जनपद महराजगंज द्वारा दिनांक 03.07.2026 को गोदाम से करीब 600 ग्राम कॉपर धातु (तार) को चुराकर ले जाया रहा था। जिसे मिल के कर्मचारियों द्वारा शक होने पर पकड़ा गया। उक्त व्यक्ति द्वारा कई दिनों से मिल में छोटे-मोटे सामानों की चोरी की जा रही थी। जिसके सम्बन्ध में आवेदक की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 144/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। अभियुक्त इंशान अली निवासी ग्राम अमसहा, थाना घुघली, जनपद महराजगंज उपरोक्त को पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से बरामद 600 ग्राम कॉपर धातु बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया।

नाम पता अभियुक्त
इंशान अली पुत्र जहूर अली निवासी ग्राम अमसहा थाना घुघली जनपद महराजगंज, उम्र 22 वर्ष
(शैक्षिक योग्यता- कक्षा 08)

गिरफ्तारी का स्थान
वैभव सेल्स सारटैक्स राइस मिल प्रा०लि०, कंचनपुर, थाना सिंदुरिया, जनपद महराजगंज।

बरामदगी का विवरण
600 ग्राम कॉपर धातु का तार।

 

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।