ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

एक पेड़ मां के नाम' अभियान के पौधे फर्श पर पड़े, रोपण का इंतजार

एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधरोपण का आह्वान कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र…

एक पेड़ मां के नाम' अभियान के पौधे फर्श पर पड़े, रोपण का इंतजार

 

एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधरोपण का आह्वान कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परतावल में इस अभियान के तहत लाए गए पौधों की अनदेखी का मामला सामने आया है।

सीएचसी परिसर में लाए गए कई पौधे रोपे जाने के बजाय फर्श पर ही रखे हुए हैं। देखभाल के अभाव में कुछ पौधे मुरझाने भी लगे हैं। तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि पौधे पॉलीबैग सहित एक कोने में पड़े हैं, जबकि उन्हें समय रहते जमीन में लगाया जाना चाहिए था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के लिए लगातार अभियान चला रही है, लेकिन यदि सरकारी संस्थानों में ही पौधों की ऐसी उपेक्षा होगी तो अभियान का उद्देश्य कैसे पूरा होगा। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से शीघ्र पौधों का रोपण कर उनकी नियमित देखभाल सुनिश्चित कराने की मांग की है।
इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल के अधीक्षक डॉ. अमित कुमार से उनका पक्ष जानने के लिए मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।