ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वृहद जन जागरुकता अभियान की तैयारी, कलेक्ट्रेट सभागार में हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

महराजगंज जनपद में केन्द्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर आगामी 5 जून से 21 जून 2026 तक पूरे प्रदेश में आयोजित होने वाले "समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान"के सुचारु व सफल संचालन हेतु आज कलेक्ट्र…

केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वृहद जन जागरुकता अभियान की तैयारी, कलेक्ट्रेट सभागार में हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

 

महराजगंज जनपद में केन्द्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर आगामी 5 जून से 21 जून 2026 तक पूरे प्रदेश में आयोजित होने वाले "समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान"के सुचारु व सफल संचालन हेतु आज कलेक्ट्रेट सभागार महराजगंज में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर सिंह 'दयालु', विधायकगण, जिलाधिकारी महराजगंज, पुलिस अधीक्षक महराजगंज* सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे
बैठक के दौरान मुख्य अतिथि डॉ. दयाशंकर सिंह 'दयालु' ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केन्द्र सरकार द्वारा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य इन सभी उपलब्धियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है।

5 जून से शुरू होकर 21 जून तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत जिले के प्रत्येक ब्लॉक, ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों, चौपालों और शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी महराजगंज ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर सरकार की नीतियों का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने आश्वस्त किया कि अभियान के दौरान आयोजित होने वाले सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों में सुरक्षा और शांति व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहेंगे

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।