ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

गड्ढा युक्त सड़क बना हादसे का कारण

​घुघली/महराजगंज। महराजगंज जनपद के नगर पंचायत घुघली के डीएवी चौक से स्टेशन रोड होते हुए जोगिया रेलवे ढाला तक जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन चुकी है। रख-रखाव के अभाव में यह महत्वपूर्ण मार्ग …

 

 

​घुघली/महराजगंज।
महराजगंज जनपद के नगर पंचायत घुघली के डीएवी चौक से स्टेशन रोड होते हुए जोगिया रेलवे ढाला तक जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन चुकी है। रख-रखाव के अभाव में यह महत्वपूर्ण मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है और सड़क में तब्दील गड्ढों के बजाय, गड्ढों में सड़क ढूंढनी पड़ रही है।
​बरसात ने बढ़ाई मुश्किलें, रोजाना गिरकर चोटिल हो रहे लोग
हालिया बरसात के कारण सड़क के बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर गया है। इससे राहगीरों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं मिल पा रहा है। आए दिन अनियंत्रित होकर दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं, वहीं चारपहिया वाहनों के कलपुर्जे खराब हो रहे हैं।
​हजारों की आबादी प्रभावित
यह सड़क केवल नगर पंचायत ही नहीं, बल्कि रेलवे स्टेशन, जोगिया रेलवे ढाला और आसपास के दर्जनों ग्रामीण इलाकों को जोड़ने वाली मुख्य धुरी है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में छात्र, व्यापारी और आम नागरिक इसी रास्ते से गुजरते हैं। वर्षों से मरम्मत न होने के कारण अब स्थानीय लोगों में जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग के प्रति गहरा आक्रोश व्याप्त है।
​स्थानीय नागरिकों की मांग
स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि समय रहते नगर पंचायत और संबंधित विभाग ने सड़क का पुनर्निर्माण या मरम्मत कार्य शुरू नहीं कराया, तो बरसात के इस मौसम में कोई बड़ी अप्रिय घटना घट सकती है। ग्रामीणों और नगरवासियों ने जल्द से जल्द सड़क को गड्ढा मुक्त कराने की मांग की है।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।