ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

श्मशान घाट से लकड़ी चोरों ने सागौन का पेड़ काटकर हुए रफूचक्कर जांच में जुटी पुलिस

परतावल /महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलवा बुजुर्ग स्थित श्मशान घाट से अज्ञात चोरों द्वारा तीन पुराने सागौन के पेड़ काटकर चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना का पता बुधवार सुबह उस समय चला, जब ग्रामीण श्म…

श्मशान घाट से लकड़ी चोरों ने सागौन का पेड़ काटकर हुए रफूचक्कर जांच में जुटी पुलिस

परतावल /महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलवा बुजुर्ग स्थित श्मशान घाट से अज्ञात चोरों द्वारा तीन पुराने सागौन के पेड़ काटकर चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना का पता बुधवार सुबह उस समय चला, जब ग्रामीण श्मशान घाट पहुंचे। पेड़ों के कटे हुए तने देखकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। ग्रामीणों के अनुसार श्मशान घाट पर वर्षों पुराने पेड़ लगे हुए थे, जिन्हें मंगलवार देर रात अज्ञात चोर आरी एवं अन्य औजारों की मदद से काटकर अपने साथ ले गए। सुबह मौके पर केवल कटे हुए तने और लकड़ी के अवशेष मिले, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई।
ग्राम प्रधान एवं स्थानीय लोगों का कहना है कि श्मशान घाट की सुरक्षा के लिए न तो चारदीवारी की व्यवस्था है और न ही रात में किसी प्रकार की निगरानी होती है। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने श्मशान घाट की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
सूचना मिलने पर भिटौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों की ओर से अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी गई है। वहीं मामले की जानकारी वन विभाग को भी दे दी गई है।
भिटौली थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार राय का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।