ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 40 टेट्रापैक देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 40 टेट्रापैक देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार बभनी तिराहे पर चेकिंग के दौरान परसामलिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज महराजगंज। जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम …

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 40 टेट्रापैक देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

बभनी तिराहे पर चेकिंग के दौरान परसामलिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

महराजगंज। जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत परसामलिक पुलिस को शनिवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान 40 टेट्रापैक अवैध देशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवा वसन्त सिंह के नेतृत्व में थाना परसामलिक पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में शनिवार, 4 जुलाई 2026 को थाना परसामलिक पुलिस टीम ने बभनी तिराहे से बभनी गांव जाने वाले मार्ग पर सघन वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की। इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली, जिसके कब्जे से 'बन्टी बबली' ब्रांड के 40 टेट्रापैक अवैध देशी शराब बरामद हुए।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संग्राम कनौजिया (23 वर्ष) पुत्र धर्मराज कनौजिया, निवासी ग्राम परसामलिक, थाना परसामलिक, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर उसके विरुद्ध थाना परसामलिक में धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक घनश्याम सिंह यादव, महिला उपनिरीक्षक संजू गौड़, कांस्टेबल रामप्रवेश गौड़ तथा कांस्टेबल लालजी यादव शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।