ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

राष्ट्रीय पर्यावरण प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ, विद्यार्थियों से भागीदारी की की अपील

महराजगंज जनपद में पर्यावरण संरक्षण के प्रति युवाओं को जागरूक करने और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार तथा पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के…

राष्ट्रीय पर्यावरण प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ, विद्यार्थियों से भागीदारी की की अपील

 

 

महराजगंज जनपद में पर्यावरण संरक्षण के प्रति युवाओं को जागरूक करने और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार तथा पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय पर्यावरण प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को सोनपति महिला महाविद्यालय, महाराजगंज में पोस्टर लोकार्पण के साथ किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट ने की। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जनपद के अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें और राष्ट्रीय स्तर पर महाराजगंज का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।
जिला पर्यावरण प्रमुख दुर्गेश सिंह ने जानकारी दी कि यह प्रतियोगिता 15 जुलाई से 15 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। इच्छुक विद्यार्थी पोस्टर पर उपलब्ध क्यूआर कोड को स्कैन कर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के व्यापक प्रचार-प्रसार और अधिकाधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जनपद के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जागरूकता गोष्ठियों का भी आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरिप्रकाश शर्मा, जिला संपर्क प्रमुख विमल पांडे, डॉ. शांति शरण मिश्र, प्रिया दुबे, शुभम प्रजापति, सुष्मिता पटेल, सुमित्रा पांडे, तेज बहादुर वर्मा, राजीव द्विवेदी, राजकिशोर वर्मा, गायत्री पटेल, दुर्गा प्रसाद सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी से अधिकाधिक पौधरोपण करने तथा प्रकृति के संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।