ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

रहस्यमयी मौत या हत्या? 16 वर्षीय किशोर की मौत से मचा हड़कंप

बाबा ने दो युवकों पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप, सिर पर गंभीर चोट के आधार पर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के दरौली गांव में 16 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस…

 

बाबा ने दो युवकों पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप, सिर पर गंभीर चोट के आधार पर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के दरौली गांव में 16 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक के बाबा नाथू प्रसाद गुप्त पुत्र स्व. महेश ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही दो युवक उनके नाती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे। बाद में गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने सिर पर गंभीर चोट का हवाला देते हुए हत्या की आशंका जताई है और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, ग्राम दरौली निवासी नाथ गुप्ता ने बताया कि 4 जुलाई 2026 की सुबह करीब 10:20 बजे उनका 16 वर्षीय नाती अशोक गुप्ता पुत्र पन्नेलाल गांव के ही मातबर और सर्वेश के साथ चला गया। आरोप है कि दोनों उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए।
शिकायत में कहा गया है कि शाम के समय निखिल गोसाई और पप्पू भारती बिना परिजनों को सूचना दिए किशोर को इलाज के लिए शिकारपुर स्थित एक मेडिकल स्टोर लेकर पहुंचे। मेडिकल स्टोर संचालक ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए तत्काल अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल महराजगंज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि जब साथ मौजूद लोगों से घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि सभी लोग मातबर के घर पेंटिंग का काम कर रहे थे, तभी किशोर को बिजली का करंट लग गया। हालांकि मृतक के बाबा ने इस दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि किशोर के सिर पर गंभीर चोट थी, गुद्दी बाहर निकल आई थी और घटनास्थल पर काफी खून भी गिरा था। ऐसे में परिजनों को आशंका है कि उसकी हत्या की गई है।
पीड़ित परिवार ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच कर सच्चाई सामने लाने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
*पुलिस जांच के बाद ही होगा खुलासा*
फिलहाल मामला पुलिस के संज्ञान में है। किशोर की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस का पक्ष और जांच रिपोर्ट आने के बाद घटना की पूरी तस्वीर सामने आएगी।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।