ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन® मराठवाडा ने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत किया पौधारोपण

पत्रकारों ने पौधारोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश छत्रपति संभाजीनगर(औरंगाबाद) महाराष्ट्र। पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन® मराठवाडा इकाई के तत्…

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन® मराठवाडा ने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत किया पौधारोपण

पत्रकारों ने पौधारोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

छत्रपति संभाजीनगर(औरंगाबाद) महाराष्ट्र।

पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन® मराठवाडा इकाई के तत्वावधान में भारत सरकार के प्रेरणादायी अभियान "एक पेड़ माँ के नाम" के अंतर्गत पडेगांव, छत्रपति संभाजीनगर(औरंगाबाद) में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मराठवाडा के प्रदेश संगठन सचिव सैय्यद अनवर अली कादरी एवं वरिष्ठ पत्रकार सैय्यद जाकिर हुसैन ने पौधारोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने भी अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रदेश संगठन सचिव मराठवाड़ा सैय्यद अनवर अली कादरी ने अपने संबोधन में कहा कि "एक पेड़ लगाना केवल प्रकृति की सेवा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव रखना है। आज बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और घटते वन क्षेत्र के कारण पर्यावरण गंभीर संकट का सामना कर रहा है। यदि प्रत्येक नागरिक वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो हम धरती को फिर से हरा-भरा बना सकते हैं। 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान हमारी माताओं के सम्मान के साथ-साथ प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक है।"
वरिष्ठ पत्रकार सैय्यद जाकिर अहमद ने कहा कि "पर्यावरण का संरक्षण केवल सरकार का दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। वृक्ष हमें प्राणवायु (ऑक्सीजन) प्रदान करते हैं, वर्षा चक्र को संतुलित रखते हैं, भूजल स्तर बनाए रखने में सहायक होते हैं तथा अनेक जीव-जंतुओं का आश्रय भी हैं। वृक्षों के बिना मानव जीवन की कल्पना संभव नहीं है। इसलिए हमें केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखना चाहिए।"
वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में बढ़ती गर्मी, प्रदूषण और प्राकृतिक आपदाओं से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय अधिक से अधिक वृक्षारोपण है। हर नागरिक को अपने घर, विद्यालय, कार्यालय, खेत तथा सार्वजनिक स्थलों पर पौधे लगाने चाहिए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।
इस कार्यक्रम में सैय्यद महमूद, सैय्यद गफ्फार, शेख सोहेल, बब्लू शेख, दिनेश येलदी, आरिफ सैय्यद, जुबेर सैय्यद एवं अदिति आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।