ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

वार्ड नंबर 11 में सीसी सड़क निर्माण कार्य का हुआ भव्य शुभारंभ

महाराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल अंतर्गत वार्ड नंबर 11 स्वतंत्रता सेनानी नगर में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया ने मंगलवार को सीसी सड़क निर्माण कार्य का स्थानीय वरिष्ठ नागरिकों प्रबुद्ध जनता के उपस्थिति म…

वार्ड नंबर 11 में सीसी सड़क निर्माण कार्य का हुआ भव्य शुभारंभ

 

महाराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल अंतर्गत वार्ड नंबर 11 स्वतंत्रता सेनानी नगर में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया ने मंगलवार को सीसी सड़क निर्माण कार्य का स्थानीय वरिष्ठ नागरिकों प्रबुद्ध जनता के उपस्थिति में शुभारंभ किया
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया ने उपस्थित लोगों से कहा "जनसेवा ही हमारा संकल्प, विकास ही हमारी प्राथमिकता" के ध्येय के साथ वार्ड नंबर 11 स्थित स्वतंत्रता सेनानी नगर में एक महत्वपूर्ण विकास कार्य की शुरुआत की यहाँ विजय अग्रवाल के आवास से लेकर हॉस्पिटल रोड तक बनने वाली नई सीसी सड़क के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की देवतुल्य जनता-जनार्दन और सम्मानित वरिष्ठ जन विशेष रूप से उपस्थित रहे।सड़क निर्माण के शुभारंभ के साथ-साथ क्षेत्र के विकास को लेकर एक बैठक का भी आयोजन हुआ। इस दौरान स्थानीय सम्मानित नागरिकों के साथ जल निकासी (ड्रेनेज), सड़क, नाली और जनहित से जुड़े अन्य सामाजिक मुद्दों पर सार्थक और सकारात्मक चर्चा की गई, ताकि वार्ड की समस्याओं का स्थायी समाधान किया जा सके।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड के सभासद प्रतिनिधि कृष्णा महाजन, मुक्तिनाथ मद्धेशिया, राघवेंद्र मिश्र, डॉ. गजेंद्र मिश्र, समाजसेवी राजन वर्मा, विजय अग्रवाल, राजेंद्र विश्वकर्मा, धर्मेंद्र निगम, दीपक मद्धेशिया सहित भारी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक और वार्ड वासी उपस्थित रहे। अंत में सभी नागरिकों के स्नेह, विश्वास और सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।