ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

घुघली राजाराम गुप्ता बने अखिल भारतीय प्रधान संघ के नए ब्लॉक अध्यक्ष, प्रधानों में हर्ष

घुघली ब्लॉक के सभागार में शनिवार को अखिल भारतीय प्रधान संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती और ग्राम प्रधानों के सामने आ रही विभिन्न समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सर्व…

घुघली राजाराम गुप्ता बने अखिल भारतीय प्रधान संघ के नए ब्लॉक अध्यक्ष, प्रधानों में हर्ष

घुघली ब्लॉक के सभागार में शनिवार को अखिल भारतीय प्रधान संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती और ग्राम प्रधानों के सामने आ रही विभिन्न समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से राजाराम गुप्ता को प्रधान संघ, घुघली ब्लॉक का नया अध्यक्ष चुना गया।

मिठाई खिलाकर दी बधाई :-
राजाराम गुप्ता के अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा होते ही ब्लॉक परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। उपस्थित ग्राम प्रधानों ने हर्ष व्यक्त करते हुए नए अध्यक्ष को मिठाई खिलाई और फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। सभी ने उम्मीद जताई कि नए नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होकर उभरेगा।

प्रधानों के हितों के लिए रहूँगा समर्पित :- राजाराम गुप्ता नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष राजाराम गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, "मैं सभी प्रधान साथियों को विश्वास दिलाता हूँ कि सबको साथ लेकर चलूँगा। संगठन को मजबूत करना मेरी प्राथमिकता होगी।" उन्होंने आगे कहा कि ग्राम प्रधानों की जो भी जायज समस्याएं हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा और उनका त्वरित समाधान कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

बैठक में इनकी रही मौजूदगी
इस अवसर पर प्रधान संघ के संरक्षक वीरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष विजय मिश्र और जिला उपाध्यक्ष चतुर्भुजा सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इनके अलावा सिद्धार्थ सिंह, रवि कुमार पाण्डेय, नाथू चौधरी, ओमपाल, रामसजीवन सिंह, बृजेश कुमार, प्रीतम जायसवाल, श्रीकान्त कन्नौजिया, श्याम बदन यादव, शैलेश पटेल, कृष्ण मोहन पटेल, सुरेन्द्र गुप्ता, प्रेमसागर कन्नौजिया, विनोद साहनी, रविन्द्र चौधरी, नागेश्वर मिश्र, सुबास प्रजापति, अजय कुमार, लालबचन, रामाश्रय सिंह, रामबृक्ष यादव, नथुनी प्रसाद, विवेक मद्धेशिया, राममूरत सिंह, सुरेश गुप्ता, रामाज्ञा सिंह समेत भारी संख्या में ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।