ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

घर के सामने बिजली के पोल ने ली जान! करंट लगने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अचेत हालत में सीएचसी परतावल ले गए परिजन, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित; भाई ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की महराजगंज, 13 जुलाई 2026। भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनपुर खुर्द में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे म…

घर के सामने बिजली के पोल ने ली जान! करंट लगने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

अचेत हालत में सीएचसी परतावल ले गए परिजन, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित; भाई ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की

महराजगंज, 13 जुलाई 2026। भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनपुर खुर्द में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में बिजली के पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिवार में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम विशुनपुर खुर्द निवासी अयूब (45 वर्ष) पुत्र तज्जमुल हुसैन सोमवार करीब 12 बजे घर के सामने लगे बिजली के पोल के संपर्क में आ गए। आरोप है कि पोल में करंट उतर आया था, जिसकी चपेट में आते ही वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े।
परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।सुचना पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के भाई आरिफ अली शाह ने भिटौली थाने में लिखित तहरीर देकर पूरे मामले की जानकारी दी और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रथम दृष्टया मामला बिजली के पोल में करंट उतरने से हुए हादसे का बताया जा रहा है। पुलिस और संबंधित विभाग की जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।