ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

फन्दे से लटका मिला 15 वर्षीय महिला का शव मचा हड़कम्प जांच में जुटी पुलिस

भिटौली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर देउरवा गांव की घटना फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य भिटौली / महाराजगंज महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर देउरवा गांव में सोमवार शाम एक 15 वर्षीय किशोरी का शव कमरे मे फंदे …

फन्दे से लटका मिला 15 वर्षीय महिला का शव मचा हड़कम्प जांच में जुटी पुलिस

 

भिटौली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर देउरवा गांव की घटना फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

भिटौली / महाराजगंज

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर देउरवा गांव में सोमवार शाम एक 15 वर्षीय किशोरी का शव कमरे मे फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी दशरथ यादव की पुत्री रागिनी यादव 15 वर्ष घर के अंदर फंदे से लटकी मिली। रागिनी के पिता रोजगार के सिलसिले में पुणे में रहते हैं। उसकी मां का निधन पिछले साल हो चुका था। वह अपने बाबा रामजी यादव और दादी गीता देवी के साथ गांव में रहती थी।
घटना के समय बाबा-दादी खेत गए हुए थे। घर लौटने पर उन्होंने रागिनी का शव फंदे से लटका देखा। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना पर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए।
थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य
साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधि कार्रवाई की जाएगी फिलहाल पुलिस हर पहलुओं पर गहन से जांच कर रही है

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।