ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह की अंतिम झलक पाने उमड़ा जनसैलाब, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर बूझ गया चिराग

महराजगंज। जनपद के सिसवा बाजार क्षेत्र निवासी युवा वैज्ञानिक एवं ड्रोन इनोवेटर राहुल सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार को उनके पैतृक आवास पहुंचते ही पूरे इलाके में मातम छा गया। घर के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जैसे ही ए…

युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह की अंतिम झलक पाने उमड़ा जनसैलाब, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर  बूझ गया चिराग

 

 

महराजगंज। जनपद के सिसवा बाजार क्षेत्र निवासी युवा वैज्ञानिक एवं ड्रोन इनोवेटर राहुल सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार को उनके पैतृक आवास पहुंचते ही पूरे इलाके में मातम छा गया।
घर के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जैसे ही एम्बुलेंस से पार्थिव शरीर उतारा गया, परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया और वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं।
राहुल सिंह अपनी प्रतिभा, नवाचार और वैज्ञानिक उपलब्धियों के कारण क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश के लिए भी गर्व का विषय थे। उनके असामयिक निधन की खबर से पूरे सिसवा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
लखनऊ होटल में मिला था शव
अंतिम दर्शन के लिए जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक, छात्र और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उनके आवास पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की।
बताया जा रहा है कि राहुल सिंह की मृत्यु लखनऊ के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

राहुल सिंह के निधन से क्षेत्र ने एक प्रतिभाशाली युवा वैज्ञानिक को खो दिया है। हर किसी की जुबान पर एक ही सवाल है।

आखिर इतनी कम उम्र में यह होनहार सितारा कैसे बुझ गया। पूरे क्षेत्र में उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी जा रही है।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।