ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

परतावल में यातायात पुलिस का बड़ा अभियान, मानक विहीन 9 स्कूल वाहनों का चालान वसूला 32000 जुर्माना

परतावल में यातायात पुलिस का बड़ा अभियान, मानक विहीन 9 स्कूल वाहनों का चालान वसूला 32000 का जुर्माना सीसीटीवी-फिटनेस से लेकर हेलमेट तक की हुई जांच परतावल / महराजगंज स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने गुरुवा…

परतावल में यातायात पुलिस का बड़ा अभियान, मानक विहीन 9 स्कूल वाहनों का चालान वसूला 32000 जुर्माना

परतावल में यातायात पुलिस का बड़ा अभियान, मानक विहीन 9 स्कूल वाहनों का चालान वसूला 32000 का जुर्माना सीसीटीवी-फिटनेस से लेकर हेलमेट तक की हुई जांच

परतावल / महराजगंज स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने गुरुवार को परतावल क्षेत्र में सख्त रुख अपनाया। मानक विहीन संचालित हो रही स्कूल बसों और वैनों के खिलाफ चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में पुलिस ने 9 वाहनों का ऑन-द-स्पॉट चालान करते हुए 32 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। पुलिस की इस कार्रवाई से स्कूल संचालकों और वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
यातायात पुलिस टीम ने क्षेत्र के विभिन्न चौराहों और स्कूलों के बाहर बसों-वैनों को रोककर उनके दस्तावेज खंगाले। इस दौरान वाहनों का फिटनेस प्रमाणपत्र, बीमा, चालक का कमर्शियल लाइसेंस, बसों में लगे सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, अग्निशामक यंत्र, इमरजेंसी खिड़की और फर्स्ट एड बॉक्स की बारीकी से जांच की गई।
अधिकारियों ने वाहन स्वामियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि बिना सीसीटीवी, गति सीमा यंत्र और प्राथमिक उपचार किट के स्कूल वाहन नहीं चलेंगे। नियमों में किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नाबालिगों पर भी कसी नकेल अभियान के दौरान बिना हेलमेट और बिना लाइसेंस के बाइक-स्कूटर से स्कूल आ रहे नाबालिग छात्र-छात्राओं को भी रोका गया। उन्हें कड़ी हिदायत दी गई और अभिभावकों को सूचना देने की चेतावनी दी गई।यातायात पुलिस ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा और अभियान आगे भी जारी रहेगा।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।