ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

बरसात में बिजली से रहें सावधान, जरा सी लापरवाही पड़ सकती है भारी

परतावल / महाराजगंज मानसून की बारिश के साथ ही बिजली से हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। बीते दिन भिटौली क्षेत्र में करंट लगने से एक युवक की मौत की घटना के बाद प्रशासन और बिजली विभाग …

 

परतावल / महाराजगंज

मानसून की बारिश के साथ ही बिजली से हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। बीते दिन भिटौली क्षेत्र में करंट लगने से एक युवक की मौत की घटना के बाद प्रशासन और बिजली विभाग ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बरसात में खुले तार, जर्जर पोल, गीले स्विच बोर्ड और जलभराव वाले स्थान सबसे ज्यादा खतरनाक होते हैं। कई जगहों पर तार नीचे लटक रहे हैं और पोल में अर्थिंग नहीं है, जिससे करंट उतरने की संभावना बढ़ जाती है।
विभाग ने आमजन को जरूरी सावधानियां बरतने को कहा
- बारिश के दौरान गीले हाथों से स्विच, प्लग और उपकरण न छुएं
- घर के बाहर लगे बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर से दूरी बनाकर रखें
- छत पर लगे इन्वर्टर, सोलर पैनल और एंटीना की वायरिंग की जांच कराएं
- सड़क पर गिरे तार दिखें तो तुरंत बिजली विभाग या 1912 पर सूचना दें
- बच्चों को बिजली के खंभों और गीली जगहों से दूर रखें
एस डी ओ परतावल मयंक अग्रवाल ने कहा कि पंचायत स्तर पर भी मुनादी कराकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जरा सी सतर्कता से बड़े हादसों को टाला जा सकता है।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।