ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

सरस्वती शिशु मंदिर में विश्व साइकिल दिवस पर जागरूकता रैली का हुआ आयोजन

गोरखपुर। स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर (10+2), रेल विहार, राप्ती नगर, गोरखपुर में मंगलवार को पर्यावरण जागरूकता अभियान के अंतर्गत विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर साइकिल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली हरक्यूलिस साइकिल के …

सरस्वती शिशु मंदिर में विश्व साइकिल दिवस पर जागरूकता रैली का हुआ आयोजन

 

गोरखपुर। स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर (10+2), रेल विहार, राप्ती नगर, गोरखपुर में मंगलवार को पर्यावरण जागरूकता अभियान के अंतर्गत विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर साइकिल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली हरक्यूलिस साइकिल के सौजन्य से आयोजित हुई।

रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद सिंह राठौड़ ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "पर्यावरण संरक्षण एवं ईंधन बचत की दृष्टि से 'साइकिल चलाओ अभियान' अत्यंत प्रासंगिक है। वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में, जहाँ ईरान युद्ध के कारण आपूर्ति शृंखला प्रभावित हुई है, साइकिल परिवहन का एक परंपरागत किंतु आज भी सार्थक साधन है।"

उन्होंने भैया-बहनों का आह्वान करते हुए कहा कि छोटी दूरी के लिए अधिक से अधिक साइकिल का प्रयोग करें। इससे न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा।

यह जागरूकता रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर रेल विहार क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः विद्यालय प्रांगण में आकर संपन्न हुई। रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभाग किया।

इस अवसर पर हरक्यूलिस साइकिल के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री सुमित कुमार, विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य राम पुजारी चतुर्वेदी, मनीष प्रजापति, मनीष राम त्रिपाठी, राजकुमार त्रिपाठी सहित समस्त आचार्य-परिवार उपस्थित रहा।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।