ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

अभिषेक मद्धेशिया मौत मामला पहुंचा मुख्यमंत्री दरबार स्थानीय जांच टीम पर उठा सवाल, उच्च स्तरीय जांच की मांग

पीपीगंज स्थानीय निवासी अभिषेक मद्धेशिया की ऑपरेशन के दौरान हुई संदिग्ध मौत का मामला अब मुख्यमंत्री के जनता दरबार तक पहुंच गया है। शनिवार को मृतक अभिषेक के माता-पिता एवं नगर के अन्य गणमान्य लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्…

अभिषेक मद्धेशिया मौत मामला पहुंचा मुख्यमंत्री दरबार स्थानीय जांच टीम पर उठा सवाल, उच्च स्तरीय जांच की मांग

पीपीगंज स्थानीय निवासी अभिषेक मद्धेशिया की ऑपरेशन के दौरान हुई संदिग्ध मौत का मामला अब मुख्यमंत्री के जनता दरबार तक पहुंच गया है। शनिवार को मृतक अभिषेक के माता-पिता एवं नगर के अन्य गणमान्य लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। परिजनों ने आनंदलोक हॉस्पिटल के संचालक डॉ. आनंद अग्रवाल पर ऑपरेशन के दौरान गंभीर लापरवाही बरतने और आयुष्मान कार्ड योजना के तहत इलाज के नाम पर धनउगाही करने का आरोप लगाते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है।

परिजनों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि बीते 31 मार्च को अभिषेक मद्धेशिया मामूली पथरी के ऑपरेशन के लिए खुद बाइक चलाकर अस्पताल गए थे, लेकिन अस्पताल प्रबंधन की घोर लापरवाही के कारण ऑपरेशन के दौरान ही उनकी मौत हो गई। शोकाकुल परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए, परिजनों ने न केवल आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, बल्कि इस प्रकरण की जांच कर रही गोरखपुर की स्थानीय जांच कमेटी की निष्पक्षता पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने स्थानीय जांच दल के पूर्वाग्रह से ग्रसित होने का संदेह व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री से पूरे मामले की किसी उच्च स्तरीय टीम से निष्पक्ष जांच कराने की पुरजोर मांग की है।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।